News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारतीय चाय के भविष्य पर मंथन, 29 जनवरी को नीलगिरी में बड़ी बैठक
एग्री बुलेटिन

भारतीय चाय के भविष्य पर मंथन, 29 जनवरी को नीलगिरी में बड़ी बैठक

तमिलनाडु के कून्नूर में 29 जनवरी को राष्ट्रीय चाय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के चाय निर्माता शामिल होंगे। FITMA की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में चाय उद्योग की चुनौतियों, नीति निर्माण, गुण

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Jan 2026· 3 min read

भारतीय चाय के भविष्य पर मंथन, 29 जनवरी को नीलगिरी में बड़ी बैठक

भारतीय चाय के भविष्य पर मंथन, 29 जनवरी को नीलगिरी में बड़ी बैठक

तमिलनाडु के कून्नूर में 29 जनवरी को राष्ट्रीय चाय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के चाय निर्माता शामिल होंगे। FITMA की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में चाय उद्योग की चुनौतियों, नीति निर्माण, गुणवत्ता सुधार और चाय की खपत बढ़ाने की योजना “मिशन 1K” पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन भारतीय चाय के भविष्य को नई दिशा देने की कोशिश है।

तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ों में बसा कून्नूर 29 जनवरी को देश के चाय उद्योग का केंद्र बनने जा रहा है। देशभर से चाय निर्माता और विशेषज्ञ यहां जुटेंगे, जहां भारतीय चाय के भविष्य, गुणवत्ता और खपत को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन होगा।

इस सम्मेलन का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन टी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (FITMA) कर रही है। यह संस्था देश के चाय निर्माताओं की एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है। सम्मेलन कून्नूर टी ट्रेड एसोसिएशन परिसर में होगा, जहां चाय उद्योग से जुड़े लोग एक मंच पर जुटेंगे।सम्मेलन में असम, नॉर्थ बंगाल और नीलगिरी जैसे प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्रों से चाय निर्माता हिस्सा लेंगे। अलग-अलग इलाकों से आए लोग अपने अनुभव साझा करेंगे और चाय उद्योग से जुड़ी चुनौतियों व संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य
इस सम्मेलन का मुख्य मकसद चाय निर्माताओं के बीच संवाद बढ़ाना है। यहां चाय उत्पादन, गुणवत्ता, बाजार और नीतियों से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात होगी। साथ ही इस पर भी चर्चा की जाएगी कि भारतीय चाय को आने वाले समय में कैसे और बेहतर बनाया जाए।FITMA चाहती है कि चाय निर्माता और भारत का टी बोर्ड मिलकर काम करें। टी बोर्ड सरकारी संस्था है, जो चाय से जुड़ी नीतियां तय करती है। दोनों के साथ आने से नीतियां ज़मीनी हकीकत के मुताबिक बनेंगी और चाय उद्योग को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें - उर्वरकों में आत्मनिर्भरता नहीं, संतुलित इस्तेमाल ही असली रास्ता: अर्थशास्त्री गुलाटी

‘मिशन 1K’ पर होगी खास चर्चा
सम्मेलन में FITMA की खास पहल “मिशन 1K” पर भी चर्चा होगी। फिलहाल भारत में एक व्यक्ति साल में औसतन 860 ग्राम चाय पीता है। FITMA का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 1,000 ग्राम प्रति व्यक्ति करना है। इसके लिए चाय को सेहतमंद और किफायती पेय के रूप में बढ़ावा देने की योजना है।FITMA का मानना है कि चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। “मिशन 1K” के जरिए हर घर तक चाय पहुंचाने और चाय उत्पादकों की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

नीति निर्माण में सभी क्षेत्रों की भागीदारी जरूरी
FITMA चाहती है कि असम, नॉर्थ बंगाल और नीलगिरी के चाय निर्माता टी बोर्ड की बैठकों में शामिल हों, ताकि हर क्षेत्र की समस्याएं सीधे नीति बनाने वालों तक पहुंच सकें।FITMA से जुड़े 650 से ज्यादा चाय निर्माता हर साल करीब 600 मिलियन किलो चाय का उत्पादन करते हैं। यह भारत के कुल चाय उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत है, जिससे इस संस्था की अहमियत और बढ़ जाती है।

कून्नूर में होने वाला यह राष्ट्रीय चाय सम्मेलन भारतीय चाय उद्योग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे चाय की गुणवत्ता, नीतियों और बाजार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है और भारतीय चाय को देश-दुनिया में और मजबूती मिलेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारतीय चाय के भविष्य पर मंथन, 29 जनवरी को नीलगिरी में बड़ी बैठक

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsCoonoorIndian Tea Associationkheti kisaniNational Tea ConferenceNews Potlitamil nadutea farmingtea productionखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs