News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पीएम किसान संपदा योजना क्या है, जिसके लिए सरकार ने बजट में 1,920 करोड़ रुपये की वृद्धि की?
एग्री बुलेटिन

पीएम किसान संपदा योजना क्या है, जिसके लिए सरकार ने बजट में 1,920 करोड़ रुपये की वृद्धि की?

केंद्रीय कैबिनेट ने ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ के लिए कुल 6,520 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी है, जिसमें 1,920 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी शामिल है. इस योजना की मदद से 50 मल्टी-प्रोडक्ट फ

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Aug 2025· 3 min read

पीएम किसान संपदा योजना क्या है, जिसके लिए सरकार ने बजट में 1,920 करोड़ रुपये की वृद्धि की?

पीएम किसान संपदा योजना क्या है, जिसके लिए सरकार ने बजट में 1,920 करोड़ रुपये की वृद्धि की?

केंद्रीय कैबिनेट ने ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ के लिए कुल 6,520 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी है, जिसमें 1,920 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी शामिल है. इस योजना की मदद से 50 मल्टी-प्रोडक्ट फूड इररेडिएशन यूनिट्स और 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं लगाई जाएंगी, जिससे खाद्य संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, खाद्य सुरक्षा और क्वालिटी में सुधार होगा. किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 2021-22 से 2025-26 के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना "प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना" (PMKSY) के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च सहित कुल 6520 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देशभर के अन्नदाताओं के कल्याण और खाद्य सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. इसी दिशा में प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के बजट को बढ़ाने की मंजूरी दी गई है. इससे खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर को बढ़ावा मिलने के साथ ही हमारे किसान भाई-बहनों की आय भी बढ़ेगी.

कृषि-प्रसंस्करण के विकास पर फोकस
पीएम किसान संपदा योजना एक केंद्र सरकार की स्कीम है. यह योजना पूरी तरह से कृषि-समुद्री प्रसंस्करण और कृषि-प्रसंस्करण क्लस्टरों के विकास के लिए है. इस योजना में खेत से लेकर खुदरा दुकानों तक सप्लाई चेन को बढ़ाने पर फोकस है. इस योजना को केंद्र सरकार का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय चलाता है. इस योजना के जरिये किसान समूहों को सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी ताकि वे अपनी खेती को बढ़ा सकें. इसी तरह किसान समूहों को सब्सिडी देकर सप्लाई चेन मजबूत करने पर भी फोकस दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें - अरहर के रकबे में 8 प्रतिशत की गिरावट, प्रमुख उत्पादक राज्यों में किसानों की रुचि दूसरी फसलों में

फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स का विकास
पीएम किसान संपदा योजना में सबसे अधिक प्रोसेसिंग क्षेत्र को ही फायदा होगा क्योंकि इस पर सबसे अधिक फोकस है. इस योजना के माध्यम से किसानों के उत्पाद को प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाना है ताकि किसानों को बेहतर दाम मिल सके. मौजूदा फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स का विस्तार उसे आधुनिक करने पर इस योजना का ध्यान है.

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
इस योजना के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक में रोजगार के अवसर पैदा होंगे. ग्रामीण इलाकों में किसानों से लेकर खुदरा दुकान और सप्लाई का काम करने वालों को बेहतर रोजगार मिलेंगे. इस योजना से 20 लाख किसानों को लाभ होने की संभावना है. लॉजिस्टिक परियोजना, इंफ्रास्ट्रक्चर और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में विकास होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बाजार मिलेगा जिससे कृषि उपज की बर्बादी रुकेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पीएम किसान संपदा योजना क्या है, जिसके लिए सरकार ने बजट में 1,920 करोड़ रुपये की वृद्धि की?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews PotliPMKSYखेती किसानीप्रधानमंत्री किसान संपदा योजना
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs