News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पहले FSSAI ने दूध के पैकेट्स पर A1-A2 लेवलिंग को बैन किया लेकिन अब वापस क्यों ले लिया फैसला?
एग्री बुलेटिन

पहले FSSAI ने दूध के पैकेट्स पर A1-A2 लेवलिंग को बैन किया लेकिन अब वापस क्यों ले लिया फैसला?

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने अपने एक आदेश को वापस ले लिया है. आदेश जिसमें ये कहा गया था कि खाद्य पदार्थों से जुड़ा बिजनेस करने वाली सभी संस्थाएं मार्केट में मिलने वाले दूध की

NP

Rohit·Correspondent·27 Aug 2024· 3 min read

पहले FSSAI ने दूध के पैकेट्स पर A1-A2 लेवलिंग को बैन किया लेकिन अब वापस क्यों ले लिया फैसला?

पहले FSSAI ने दूध के पैकेट्स पर A1-A2 लेवलिंग को बैन किया लेकिन अब वापस क्यों ले लिया फैसला?

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने अपने एक आदेश को वापस ले लिया है. आदेश जिसमें ये कहा गया था कि खाद्य पदार्थों से जुड़ा बिजनेस करने वाली सभी संस्थाएं मार्केट में मिलने वाले दूध की पैकेजिंग से A1 और A2 लेवल हटा लें. लेकिन इस फैसले के महज तीन चार दिन बाद ही FSSAI ने अपना ये फैसला वापस लिया जिसके बाद फिर से डेरी व्यापारी 'A1' और 'A2' की लेबलिंग के साथ दूध की बिक्री जारी रख सकते हैं.

क्यों वापस लिया गया फैसला?

FSSAI की तरफ से कल यानी सोमवार को एक ऐडवाइजरी जारी की गई. इस ऐडवाइजरी में कहा गया है कि 'A1' और 'A2' की लेबलिंग हटाने के फैसले को लेकर हमें कई संस्थाओं, बॉडीज और स्टेकहोल्डर्स का पक्ष सुनने को मिला. कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें 'A1' और 'A2' की लेबलिंग हटाने के फैसले को लेकर आपत्ति है. इसलिए हम ये फैसला अभी के लिए वापस ले रहे हैं ताकि इस इस फैसले पर सबकी आपत्तियाँ सुनी जा सकें और फिर जो बेहतर लगे उसी दिशा में नया कदम बढ़ाया जाए.

इससे पहले क्या था FSSAI का निर्देश?

देश की इस फूड रेगुलेटर बॉडी, FSSAI ने पिछले ही सप्ताह दूध के पैकेट्स पर A1 और A2 लेबलिंग को बैन किया. FSSAI ने ना केवल इसे बैन किया बल्कि ये भी कहा इस तरह की लेबलिंग भ्रामक है और ग्राहकों को ठगने के काम आती है. संस्था ने आगे कहा था कि ये दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के अनुसार नहीं है इसलिए हम नियंत्रण बोर्ड के हैसिय से इस कैटेगरी और अंतर को मान्यता नहीं देते.

कंपनियों का क्या है दावा?

दूध उत्पादक कंपनियों का कहना है कि
दूध उससे बने प्रोडक्ट्स पर A1 और A2 टाइप लेबल का सीधा सा मतलब यही है कि उस दूध में 'बीटा-केसीन प्रोटीन' का केमिकल स्ट्रक्चर कैसा है. उनके अनुसार, दूध देने वाले पशु के ब्रीड और ओरिजिन के हिसाब से भी ये स्ट्रक्चर बदल सकता है.
दरअसल, बीटा केसीन सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जानेवाला दूसरा प्रोटीन है. इंसानों के लिए ये एकमात्र ऐसी प्रोटीन है जो आज भी दुनिया में सहज रूप से उपलब्ध है. इसमें अमीनो एसिड का बेहतर न्यूट्रिशनल बैंलेंस होता है.

गायों के अनुसार कैसे बांटा जाता है टैग?

भारतीय नस्ल की गायों का दूध मूलतः A2 कैटेगरी में आता है. प्रोटीन में रीच दूध देने वाली इन गायों की कुछ नसलें हैं - लाल सिन्धी, साहिवाल, गिर, देवनी और थारपारकर. दूसरी ओर A1 लेबल्ड दूध यूरोपियन कैटल ब्रीड से आता है. ये गायें क्रॉस ब्रीडिंग के जरिए पैदा होती हैं. इन गायों की कुछ ब्रीड्स हैं - इ जर्सी, आयरशायर, और ब्रीटिश शॉर्ट हॉर्न.

चूंकि, FSSAI ने अब लेवल A1 और A2 की लेबलिंग हटाने के फैसले को वापस ले लिया है तो ये बहस फिर से जिंदा हो चुकी है कि क्या ऐसे दावे वाकई भ्रामक होते हैं? और यदि ऐसा है तो FSSAI ने अपने इस फैसले को वापस क्यों लिया और अगर FSSAI को ये भ्रामक नहीं लगता तो पहली बार इस पर बैन क्यों लगाया गया था.

News Potli.
Clip & Share
“

— पहले FSSAI ने दूध के पैकेट्स पर A1-A2 लेवलिंग को बैन किया लेकिन अब वापस क्यों ले लिया फैसला?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs