News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पटना, रायपुर और देहरादून में खुलेंगे APEDA के नए ऑफिस, किसानों को होगा फायदा
एग्री बुलेटिन

पटना, रायपुर और देहरादून में खुलेंगे APEDA के नए ऑफिस, किसानों को होगा फायदा

एपीडा (APEDA) पटना, रायपुर और देहरादून में नए रीजनल ऑफिस खोल रहा है ताकि कृषि निर्यातकों को मदद मिल सके। भारत का कृषि निर्यात 2024-25 में 50 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। एपीडा जीआई टैग वाले, ऑर्गेनिक औ

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Aug 2025· 2 min read

पटना, रायपुर और देहरादून में खुलेंगे APEDA के नए ऑफिस, किसानों को होगा फायदा

पटना, रायपुर और देहरादून में खुलेंगे APEDA के नए ऑफिस, किसानों को होगा फायदा

एपीडा (APEDA) पटना, रायपुर और देहरादून में नए रीजनल ऑफिस खोल रहा है ताकि कृषि निर्यातकों को मदद मिल सके। भारत का कृषि निर्यात 2024-25 में 50 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। एपीडा जीआई टैग वाले, ऑर्गेनिक और प्रोसेस्ड उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए खास कदम उठा रहा है। साथ ही, पैकेजिंग सुधार, शोध और किसानों को ट्रेनिंग देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धा मजबूत की जा रही है।

एपीडा (APEDA), जो वाणिज्य मंत्रालय का हिस्सा है, अब पटना, देहरादून और रायपुर में अपने तीन नए रीजनल ऑफिस खोलने जा रहा है। इनका उद्देश्य कृषि उत्पादों के निर्यातकों को मदद देना और उनके शिपमेंट को आसान बनाना है। अभी तक एपीडा के देशभर में 16 दफ्तर हैं, जैसे बेंगलुरु, मुंबई, श्रीनगर, गुवाहाटी और भोपाल।

एपीडा का काम कृषि उत्पादों के निर्यात से जुड़ी उद्योगों का विकास करना, निर्यातकों का रजिस्ट्रेशन करना, क्वालिटी स्टैंडर्ड तय करना, पैकेजिंग सुधारना और मार्केटिंग में मदद करना है।

2024-25 में कृषि निर्यात 50 अरब डॉलर से ज्यादा
बिज़नेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का कृषि निर्यात 2024-25 में 50 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है। इसे और बढ़ाने के लिए एपीडा खास कदम उठा रहा है, जैसे जीआई टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देना, परंपरागत उत्पादों (जैसे अनाज और भैंस का मांस) का निर्यात बढ़ाना और नए उत्पाद (जैसे ऑर्गेनिक फसलें, प्रोसेस्ड फल और जूस) को प्रमोट करना।

ये भी पढ़ें - नकली केमिकल से सोयाबीन की फसल को नुकसान, कंपनी का लाइसेंस निलंबित

एपीडा इसपर कर रहा है काम
निर्यात को और मजबूत करने के लिए एपीडा जल्दी ख़राब होने वाले उत्पादों के लिए समुद्री प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है, ताकि इन्हें सस्ते और टिकाऊ तरीके से विदेश भेजा जा सके। साथ ही, बाजरा और चावल से बने वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स पर शोध भी किया जा रहा है। पैकेजिंग को बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे शेल्फ लाइफ बढ़े और क्वालिटी बनी रहे। इसके अलावा किसानों और निर्यातकों को ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के हिसाब से काम कर सकें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पटना, रायपुर और देहरादून में खुलेंगे APEDA के नए ऑफिस, किसानों को होगा फायदा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
APEDADehradunExportkheti kisaniNews PotliPatnaraipurखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs