News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. नमक और चीनी के बहाने प्लास्टिक खा रहे हैं आप,स्टडी में दावा
एग्री बुलेटिन

नमक और चीनी के बहाने प्लास्टिक खा रहे हैं आप,स्टडी में दावा

नमक के बगैर आप अपने खाने की कल्पना करिए? कैसा होता खाना अगर आपके खाने में नमक ना होता? ना केवल स्वाद के नजरिए से बल्कि पोषण के भी नजरिए से नमक हमारे खाने में सोडियम और ग्लूकोज का प्रमुख स्त्रोत है. ले

NP

Rohit·Correspondent·15 Aug 2024· 3 min read

नमक और चीनी के बहाने प्लास्टिक खा रहे हैं आप,स्टडी में दावा

नमक और चीनी के बहाने प्लास्टिक खा रहे हैं आप,स्टडी में दावा

नमक के बगैर आप अपने खाने की कल्पना करिए? कैसा होता खाना अगर आपके खाने में नमक ना होता? ना केवल स्वाद के नजरिए से बल्कि पोषण के भी नजरिए से नमक हमारे खाने में सोडियम और ग्लूकोज का प्रमुख स्त्रोत है. लेकिन, क्या होगा नमक ही बीमारियों का प्रमुख कारण बन जाए?
सोचिए, अगर कोई ये कहे कि जो नमक आप खा रहे हैं उसमें प्लास्टिक है. यह कोई लंतरानी नहीं बल्कि एक स्टडी में ऐसी ही बात सामने आई है.

असल में एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि भारतीय ब्रांड वाले नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक्स हो सकते हैं। नमक और चीनी चाहे पैक्ड हों या अनपैक्ड लगभग सभी में माइक्रोप्लास्टिक्स पाए गए हैं। गौरतलब है कि माइक्रोप्लास्टिक्स को कैंसर के प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है।

पर्यावरण अनुसंधान संगठन टॉक्सिक्स लिंक ने मंगलवार (13 अगस्त) को अपनी इस रिपोर्ट को छापा है. इस स्टडी को 'माइक्रोप्लास्टिक्स इन सॉल्ट एंड शुगर' नाम से छापा गया है.

ये भी पढ़ें -78वां स्वतंत्रता दिवस: 1000 किसान, 300 महिला पंचायत प्रतिनिधि, कुल 4,000 अतिथि समारोह में होंगे शामिल

इस स्टडी में संस्था ने ने टेबल सॉल्ट, रॉक सॉल्ट, समुद्री नमक और कच्चे नमक सहित 10 तरह के नमक और 5 तरह की चीनी सैंपल के तौर पर लिए थे. स्टडी के बाद संस्था ने ये पाया कि नमक और चीनी के सभी सैंपल्स में अलग-अलग तरह के माइक्रोप्लास्टिक्स मिले हुए हैं. स्टडी में पाया गया कि नमक और चीनी के सैंपल्स में फाइबर, पेलेट्स, फिल्म्स और फ्रैगमेंट्स मिले हुए हैं. चिंता की बात ये है कि स्टडी में माइक्रोप्लास्टिक्स का आकार 0.1 मिलीमीटर से 5 मिलीमीटर के बीच पाया गया है. सबसे अधिक माइक्रोप्लास्टिक्स तो उस नमक में पाई गई जिसमें आयोडीन की मात्रा ज्यादा थी.
दूसरी ओर, चीनी के सैंपल्स में माइक्रोप्लास्टिक्स का अमाउंट 11.85 से 68.25 टुकड़े प्रति किलो तक मिला.

माइकरोप्लास्टिक्स का मिलना क्यों है चिंता की बात?

अलग अलग स्टडीज के अनुसार औसत भारतीय हर दिन तकरीबन 11 ग्राम नमक और लगभग 10 चम्मच चीनी अपने खाने में किसी ना किसी तरह से लेते हैं.
स्टडी कराने वाले संस्था ने पीटीआई से एक बयान में कहा है कि सभी सैंपल्स में माइक्रोप्लास्टिक मिलना चिंता की बात है क्योंकि यह ना सिर्फ़ पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है बल्कि भारतीयों के स्वास्थ्य पर भी खतरे की बड़ी आहट है.
टॉक्सिक्स लिंक के संस्थापक-निर्देशक रवि अग्रवाल ने बताया कि हमारी स्टडी का केवल एक ही मकसद है कि माइक्रोप्लास्टिक्स पर जो अब तक का साइंटिफिक डेटा है वह और स्पष्ट हो ताकि ग्लोबली इस समस्या का निराकरण ढूंढा जा सके.

ये स्टडी ना सिर्फ आम आदमी के लिए बल्कि सरकारों और जिम्मेदारों के लिए भी खतरे का एक संकेत है. अगर यह खतरा बढ़ता है तो निश्चित ही भारत के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— नमक और चीनी के बहाने प्लास्टिक खा रहे हैं आप,स्टडी में दावा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
microplasticNews Potlisaltsugar
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs