Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. नकली और जहरीले कीटनाशकों पर सरकार का कड़ा वार, जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान
एग्री बुलेटिन

नकली और जहरीले कीटनाशकों पर सरकार का कड़ा वार, जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान

सरकार नकली और घटिया कीटनाशकों पर सख्त कानून लाने की तैयारी में है। नए कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2025 के तहत नियम तोड़ने वालों को जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है। इसका मकसद किसानों को सुरक्षित व ग

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 जनवरी 2026· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
नकली और जहरीले कीटनाशकों पर सरकार का कड़ा वार, जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान

नकली और जहरीले कीटनाशकों पर सरकार का कड़ा वार, जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान

सरकार नकली और घटिया कीटनाशकों पर सख्त कानून लाने की तैयारी में है। नए कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2025 के तहत नियम तोड़ने वालों को जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है। इसका मकसद किसानों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक देना और पर्यावरण की रक्षा करना है।

अब नकली, घटिया और खतरनाक कीटनाशक बेचने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। केंद्र सरकार नया कीटनाशक प्रबंधन कानून लाने की तैयारी कर रही है, ताकि किसानों को सुरक्षित और सही गुणवत्ता वाले कीटनाशक मिल सकें।

कड़ी सजा का प्रावधान
अगर कोई व्यक्ति नकली या खतरनाक कीटनाशक बनाता, बेचता, आयात करता या उसका कारोबार करता पाया गया, तो उसे 3 साल तक जेल, या 10 से 40 लाख रुपये तक जुर्माना, या दोनों सजा हो सकती है।यदि ऐसे कीटनाशक से किसी की मौत या गंभीर चोट होती है, तो 5 साल तक जेल या 10 से 50 लाख रुपये तक जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है।

नियम तोड़ने पर जुर्माना
अगर कीटनाशक तय सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते या लाइसेंस और प्रमाणपत्र से जुड़े नियमों का उल्लंघन होता है, तो 50 हजार से 2 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। जुर्माने की रकम तय करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास रहेगा।

ये भी पढ़ें - कपास उत्पादन अनुमान बढ़ा, बाजार में सप्लाई मजबूत

किसानों को मिलेगा फायदा
नए कानून के तहत कीटनाशक परीक्षण लैब का पंजीकरण अनिवार्य होगा, जिससे किसानों तक सिर्फ असली और सुरक्षित कीटनाशक ही पहुंचेंगे। इससे हानिकारक रसायनों पर रोक लगेगी और फसल उत्पादन बेहतर होगा।

नया बोर्ड और सख्त निगरानी
सरकार केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और पंजीकरण समिति बनाएगी, जो कीटनाशकों से होने वाले नुकसान और विषाक्तता की घटनाओं को रोकने का काम करेगी।नए नियमों में लाइसेंस, लेबलिंग, सुरक्षित इस्तेमाल और निपटान पर खास ध्यान दिया गया है।

जनता से मांगे गए सुझाव
कृषि मंत्रालय ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2025 का मसौदा तैयार किया है और इस पर 4 फरवरी तक जनता से सुझाव मांगे हैं। इससे किसानों, उपभोक्ताओं और पर्यावरण—तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— नकली और जहरीले कीटनाशकों पर सरकार का कड़ा वार, जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs