News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट, महंगाई बढ़ने की आशंका
एग्री बुलेटिन

देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट, महंगाई बढ़ने की आशंका

देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पिछले दो सालों में दालों की कीमतें समर्थन मूल्य (MSP) से अधिक रही, जिसके कारण सरकारी संस्थाओं ने दालों की खरीद

NP

Thamir·Correspondent·13 Feb 2025· 2 min read

देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट, महंगाई बढ़ने की आशंका

देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट, महंगाई बढ़ने की आशंका

देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पिछले दो सालों में दालों की कीमतें समर्थन मूल्य (MSP) से अधिक रही, जिसके कारण सरकारी संस्थाओं ने दालों की खरीदारी नहीं की। वहीं, दालों का बंपर स्टॉक 35 लाख टन होना चाहिए था, लेकिन अब यह घटकर 14.5 लाख टन रह गया है।

सरकारी स्टॉक में मौजूद दालों में मूंग 0.77 लाख टन और मसूर 0.53 लाख टन हैं, जिसमें मसूर का स्टॉक ज्यादा होने का कारण इसका अधिक आयात है। चने का बफर स्टॉक 10 लाख टन का था, लेकिन इसमें भी मामूली गिरावट आई है और यह 0.97 लाख टन हो गया है।

ये भी पढ़ें - भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

स्टॉक की कमी के कारण सरकार काफी चिंतित है, क्योंकि बफर स्टॉक का मुख्य उद्देश्य महंगाई को नियंत्रित करना और आपदा के समय मार्केट इंटरवेंशन प्रोग्राम (MIP) के तहत दालों की सप्लाई करना है। सरकारी एजेंसियां, जैसे नेफेड और एनसीसीएफ, दालों की खरीद प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत करती हैं, लेकिन पिछले दो सालों में दालों की कीमतें MSP से अधिक होने के कारण सरकार ने दालों की खरीदारी नहीं की ।

ये भी पढ़ें -MP सरकार किसानों को दिए 36 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज

कठिन समय में, जैसे महंगाई या प्राकृतिक आपदाओं के समय, सरकार बफर स्टॉक का इस्तेमाल करती है, लेकिन स्टॉक की इस गिरावट के कारण आने वाले महीनों में कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि इस साल दालों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, जिसके बाद बफर स्टॉक में सुधार की संभावना है।

News Potli.
Clip & Share
“

— देश में दालों के स्टॉक में भारी गिरावट, महंगाई बढ़ने की आशंका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDearnessNews Potlipulses
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs