News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जनवरी-फ़रवरी माह में बढ़ जाता है कीटों और रोगों का खतरा, आम के बागों की ऐसे करें देखभाल
एग्री बुलेटिन

जनवरी-फ़रवरी माह में बढ़ जाता है कीटों और रोगों का खतरा, आम के बागों की ऐसे करें देखभाल

अगर आप भी आम की बाग़वानी करते हैं तो यह जनवरी का समय आपके लिये अहम है. आधी जनवरी बीतने के बाद आम के पेड़ों पर बौर आने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में आम के बगीचे में कीटों और रोगों का ख़तरा बढ़ जाता है. इस

NP

Pooja Rai·Correspondent·27 Jan 2025· 3 min read

जनवरी-फ़रवरी माह में बढ़ जाता है कीटों और रोगों का खतरा,  आम के बागों की ऐसे करें देखभाल

जनवरी-फ़रवरी माह में बढ़ जाता है कीटों और रोगों का खतरा, आम के बागों की ऐसे करें देखभाल

अगर आप भी आम की बाग़वानी करते हैं तो यह जनवरी का समय आपके लिये अहम है. आधी जनवरी बीतने के बाद आम के पेड़ों पर बौर आने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में आम के बगीचे में कीटों और रोगों का ख़तरा बढ़ जाता है. इस लिए बगीचे में खाद-पानी देने से लेकर कीट-रोगों तक से निपटने का ये बिल्कुल सही समय माना जाता है. बिहार कृषि विभाग के मुताबिक़ इस समय आम के बौर पर मधुआ कीट, दहिया कीट, पाऊडरी मिल्ड्यू और एन्थ्रेक्नोज जैसे रोगों का ख़तरा बढ़ जाता है. इन रोगों से बचाव के लिए कृषि विभाग ने बागवानों को कुछ सलाह दिये हैं.

बिहार कृषि विभाग के मुताबिक़ आम के पेड़ों पर मंजर आने के समय बुंदा-बादी हो जाने पर घुलनशील सल्फर, कार्बेन्डाजिम या हेक्साकोनाजोल का छिड़काव करना चाहिए. बागवान इस बात का ख़्याल रखें कि छिड़काव के समय घोल में स्टीकर का इस्तेमाल अवश्य करें. फल और मंजर को पेड़ से गिरने से बचाने के लिए बागवान को अल्फा नेपथाईल एसीटिक एसीड का सही मात्रा में छिड़काव करना चाहिए.

विभाग के अनुसार बताए हुए कीटनाशक और फफूंदनाशी का बाग में तीन बार छिड़काव करना चाहिए पहला फूल आने से पहले, दूसरा फूलों में सरसों जैसे दाने लग जाने के समय और तीसरा जब आम के टिकोले मटर के दाने के बराबर हो जाएं तब.
इसके अलावा बागवान चाहें तो पौधों में अच्छे ग्रोथ के लिए पीजीआर यानी प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर का उपयोग अल्फा-नेपथाईल एसीटिक एसीड 4.5% एसएल का इस्तेमाल दूसरे और तीसरे छिड़काव में कर सकते हैं. इसकी 4 मि.ली मात्रा को प्रति 10 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते है.

ये भी पढ़ें - IISR, लखनऊ के वैज्ञानिकों की सलाह…जनवरी में गन्ने की कटाई के दौरान किसान इन बातों का रखें ध्यान

किस कीटनाशक का कितना इस्तेमाल करें
* इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल - 1 मि.ली मात्रा को 3 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव कर सकते हैं.
* डाइमेथोएट 30% ईसी - 1 मि.ली मात्रा को एक लीटर पानी के हिसाब से घोलकर छिड़काव कर सकते हैं.
* थायोमेथाक्साम 25% डब्ल्यूजी - 1 ग्राम मात्रा को हर 10 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव कर सकते हैं.

फफूंदनाशी का इस्तेमाल ऐसे करें
* सल्फर 80% की 3 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें.
* कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% की 3 ग्राम मात्रा को प्रति लीटर पानी मैं घोल लें.
* कार्बेन्डाजिम 50% की 1 ग्राम मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें.
* हेक्साकोनाजोल 5% एससी की 2 मि.ली मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

किसान अधिक जानकारी के लिए किसान कॉल सेंटर (टोल फ्री नंबर: 1800-180-1551) पर या अपने जिले के सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण से संपर्क कर सकते हैं।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— जनवरी-फ़रवरी माह में बढ़ जाता है कीटों और रोगों का खतरा, आम के बागों की ऐसे करें देखभाल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniMango farmingmango gardensNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs