News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. केरल में ख़राब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड होने से गई सैकड़ों लोगों की जान, जाने और कहां है बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

केरल में ख़राब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड होने से गई सैकड़ों लोगों की जान, जाने और कहां है बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Pooja Rai

Pooja Rai·31 Jul 2024· 3 min read

केरल में ख़राब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड होने से गई सैकड़ों लोगों की जान, जाने और कहां है बारिश का अलर्ट

केरल में ख़राब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड होने से गई सैकड़ों लोगों की जान, जाने और कहां है बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश(Rain) होने की संभावना है।
वहीं केरल में ख़राब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केरल के वायनाड जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड में लगभग 148 लोगों की जान चली गई। ये घटना उस समय हुई जब राज्य भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट पर था। अब आज यानी 31 जुलाई के लिए भारत के मौसम विभाग ने केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जतायी है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से वर्षा होने की संभावना है। 01 अगस्त तक उत्तराखंड में भी छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। और 31 जुलाई और 01 अगस्त को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 01 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार 01-03 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 03 अगस्त तक कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 3 अगस्त तक मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।साथ ही 31 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ, 3 अगस्त को मराठवाड़ा, 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 31 जुलाई को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। 31 जुलाई और 01 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 01 अगस्त को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. 03 अगस्त तक केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर, 02 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है.

वहीं IMD के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 01 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 02 अगस्त तक झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। और 31 जुलाई-02 अगस्त के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में, 03 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केरल में ख़राब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड होने से गई सैकड़ों लोगों की जान, जाने और कहां है बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
bad weatherimd weatherkeralalandslideNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs