News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केंद्र का बड़ा फैसला, MSP पर होगी मूंगफली, सोयाबीन और प्याज की सरकारी खरीद
एग्री बुलेटिन

केंद्र का बड़ा फैसला, MSP पर होगी मूंगफली, सोयाबीन और प्याज की सरकारी खरीद

दलहन, तिलहन और प्याज के गिरते दामों से किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान में मूंगफली, प्याज, मूंग, उड़द और सोयाबीन जैसी फसलों की सरकारी खरीद मंजूर की है। कुल 9,700 क

NP

Pooja Rai·Correspondent·19 Nov 2025· 2 min read

केंद्र का बड़ा फैसला, MSP पर होगी मूंगफली, सोयाबीन और प्याज की सरकारी खरीद

केंद्र का बड़ा फैसला, MSP पर होगी मूंगफली, सोयाबीन और प्याज की सरकारी खरीद

दलहन, तिलहन और प्याज के गिरते दामों से किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान में मूंगफली, प्याज, मूंग, उड़द और सोयाबीन जैसी फसलों की सरकारी खरीद मंजूर की है। कुल 9,700 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की उपज खरीदी जाएगी। आंध्र में मूंगफली और प्याज, जबकि राजस्थान में चार फसलों की रिकॉर्ड खरीद होगी।

देशभर में मंडियों में दलहन, तिलहन और प्याज के दाम गिरने से किसान नुकसान झेल रहे हैं। इसी स्थिति में केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए सोयाबीन, मूंगफली, मूंग, उड़द और प्याज जैसी फसलों की सरकारी खरीद करने का फैसला किया है। इसके लिए केंद्र ने 9,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की उपज खरीदने की मंजूरी दी है।

PSS और MIS योजना के तहत खरीद
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन राज्यों में फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) और बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के तहत की जाएगी।

आंध्र प्रदेश में मूंगफली और प्याज की खरीद
सरकार आंध्र प्रदेश में 37,273 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदेगी।MSP के हिसाब से इसकी कीमत 270.71 करोड़ रुपये होगी।MIS योजना के तहत 97,887 मीट्रिक टन प्याज की भी खरीद होगी, जिसकी कीमत 24.47 करोड़ रुपये है।राज्य ने खरीद केंद्रों पर आधार-बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें - यूपी सरकार दे रही है मोटे अनाज से जुड़े बिजनेस पर बड़ा अनुदान

राजस्थान में 4 फसलों की रिकॉर्ड खरीद
राजस्थान के किसानों के लिए केंद्र ने चार फसलों की बड़ी खरीद को मंजूरी दी है।मूंग 3,05,750 मीट्रिक टन उड़द 1,68,000 मीट्रिक टन मूंगफली 5,54,750 मीट्रिक टन और सोयाबीन 2,65,750 मीट्रिक टन।इन फसलों का कुल MSP मूल्य 9,436 करोड़ रुपये बनता है।

किसानों के लिए सरकार के निर्देश
कृषि मंत्री ने राज्यों को निर्देश दिया कि FPO/FPC के माध्यम से किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए। खरीद केंद्रों पर व्यवस्था पारदर्शी हो।किसानों का पंजीकरण व भुगतान DBT के जरिए किया जाए।POS मशीन और आधार आधारित सत्यापन जरूरी हो।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्र का बड़ा फैसला, MSP पर होगी मूंगफली, सोयाबीन और प्याज की सरकारी खरीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAndhra pradeshkheti kisaniMSPNews PotlionionspeanutsrajasthanShivraj Singh Chouhansoybeansखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs