Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कर्नाटक के 14 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, DBT से भुगतान शुरू
एग्री बुलेटिन

कर्नाटक के 14 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, DBT से भुगतान शुरू

कर्नाटक सरकार ने भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए 14.24 लाख किसानों को 1,033.6 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। यह राशि DBT के जरिए सीधे खातों में भेजी जाएगी। सरकार ने

NP

Pooja Rai· Correspondent

28 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newsChief Minister Siddaramaiahcompensation on crop damage
कर्नाटक के 14 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, DBT से भुगतान शुरू

कर्नाटक के 14 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, DBT से भुगतान शुरू

कर्नाटक सरकार ने भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए 14.24 लाख किसानों को 1,033.6 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। यह राशि DBT के जरिए सीधे खातों में भेजी जाएगी। सरकार ने सब्सिडी की राशि भी बढ़ा दी है, जिससे राज्य के 27 जिलों के किसान लाभान्वित होंगे। इस साल लगभग 14.58 लाख हेक्टेयर फसल खराब हुई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग की है।

कर्नाटक में इस साल भारी बारिश से नुकसान झेल रहे किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को 14.24 लाख किसानों को 1,033.6 करोड़ रुपये की अतिरिक्त इनपुट सब्सिडी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राशि किसानों के खाते में सीधे DBT के जरिए भेजी जाएगी।

इनपुट सब्सिडी की राशि बढ़ा दी
सरकार ने इनपुट सब्सिडी की राशि भी बढ़ा दी है। अब वर्षा आधारित फसलों के लिए सब्सिडी 8,500 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित फसलों के लिए 17,000 से 25,500 रुपये, और बहुवर्षीय फसलों के लिए 22,500 से 31,000 रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी गई है। इससे राज्य के 27 जिलों के किसान लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें - पंजाब का रणसिंह कलां गांव बना पराली रहित खेती का मॉडल

14.58 लाख हेक्टेयर में फसल हुई खराब
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल मानसून के दौरान 82.56 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है, लेकिन जून–सितंबर की भारी बारिश की वजह से 14.58 लाख हेक्टेयर में फसल खराब हुई, जिसकी कीमत करीब 10,748 करोड़ रुपये आंकी गई है। नुकसान वाली प्रमुख फसलें तुअर दाल, हरा चना, कपास और मक्का रही हैं।

केंद्र से आर्थिक सहायता मांगी
सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आर्थिक सहायता मांगी है। इसमें इनपुट सब्सिडी के लिए 614.9 करोड़ रुपये और संपत्ति पुनर्निर्माण के लिए 1,521.67 करोड़ रुपये की मांग शामिल है। वहीं, राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए केंद्र की इंटर-मिनिस्ट्रीयल टीम (IMCT) जल्द ही राज्य का दौरा करेगी ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार राहत जल्द जारी होगी, क्योंकि पिछले साल सूखे के समय राज्य को कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। सरकार का कहना है कि किसानों को संकट से बाहर निकालना उसकी पहली प्राथमिकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कर्नाटक के 14 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, DBT से भुगतान शुरू

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs