News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कपास के लिए कलंक बनी ‘गुलाबी सुंडी’ की काट मिली, ICAR की ये मशीन देगी कपास किसानों को सहारा
एग्री बुलेटिन

कपास के लिए कलंक बनी ‘गुलाबी सुंडी’ की काट मिली, ICAR की ये मशीन देगी कपास किसानों को सहारा

बीते कुछ दिनों में हमने हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों से कई तस्वीरें देखीं जहां गुलाबी सुंडी के प्रकोप में आई अपनी कपास की फसल किसान खुद नष्ट कर रहे थे. न्यूज पोटली ने ऐसी कई खबरों को रिपोर्

NP

Rohit·Correspondent·21 Aug 2024· 3 min read

कपास के लिए कलंक बनी ‘गुलाबी सुंडी’ की काट मिली, ICAR की ये मशीन देगी कपास किसानों को सहारा

कपास के लिए कलंक बनी ‘गुलाबी सुंडी’ की काट मिली, ICAR की ये मशीन देगी कपास किसानों को सहारा

बीते कुछ दिनों में हमने हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों से कई तस्वीरें देखीं जहां गुलाबी सुंडी के प्रकोप में आई अपनी कपास की फसल किसान खुद नष्ट कर रहे थे. न्यूज पोटली ने ऐसी कई खबरों को रिपोर्ट किया. किसानों का कहना था इसका हल सरकार और वैज्ञानिकों के पास भी नहीं. लेकिन अब उन्हीं किसानों के लिए अच्छी खबर आई है. देश के कृषि क्षेत्र में जरूरी संसाधनों के लिए रिसर्च करने वाली एक संस्था है ICAR. माने Indian council for Agricultural Research. इसके अंतर्गत एक और संस्था आती है उसका नाम है CICR यानी Central Institute for Cotton Research.
ICAR-CICR कपास की फसल से जुड़ी जरूरी रिसर्च करती है. इसी संस्था ने गुलाबी सुंडी नाम की इस मुसीबत से कपास किसानों को मुक्त करने के लिए कुछ नया खोजा है.
ICAR-CICR ने गुलाबी सुँडी का असर कम करने के लिए एक मशीन तैयार की है जिसका नाम है AI फेरोमोन ट्रैप. इस मशीन का इस्तेमाल कर के किसान अपने कपास के खेतों में लगी गुलाबी सुंडी को खत्म कर पाएंगे.

गुलाबी सुंडी से कैसे लड़ेगी मशीन?

इस मशीन का इस्तेमाल गंध के जरिए किया जाएगा. फेरोमैन ट्राइप नाम की ये मशीन किसान के खेत में एक ऐसी गंध छोड़ेगी जिससे कपास के पौधों में लगी गुलाबी सुंडी उस गंध की ओर आकर्षित होंगी और बस उनके आकर्षित होते ही मशीन अपना काम कर देगी. खास बात ये है कि ये मशीन पूरी तरह AI यानी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बेस्ड है. खेतों में लगे हुए कीड़ों के बारे में जानकारी, उनकी संख्या और खेत में वो कीड़े क्या नुकसान कर रहे हैं – ये सारी डिटेल्स किसान तक इस मशीन की मदद से पहुंचेंगी. इन आंकड़ों के बाद ये मशीन किसानों को सलाह भी देगी कि कीटो से बचने के लिए किसानों को क्या करना होगा. हालांकि ये मशीन खास तौर पर उन इलाकों में ज्यादा कारगर साबित हो सकती है जहां गुलाबी सुंडी का प्रकोप ज्यादा है लेकिन खास बात ये है कि जहां गुलाबी सुंडी का प्रकोप कम है या ना के बराबर भी है, वहाँ ये किसानों को पहले से सावधान कर देगी. अगर गुलाबी सुंडी के प्रकोप का शुरुआती दौर ही हो और किसान वक्त रहते ही उसका निराकरण कर लें –ये सब इस मशीन के जरिए हो सकता है.

इन राज्यों को होगा फायदा

कपास उत्पादन के लिए देश के कई राज्य जाने जाते हैं. इनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और कर्नाटक मुख्य कपास उत्पादक राज्य हैं. बीते दिनों कृषि मंत्रालय की ही रिपोर्ट आई थी जो कह रही थी कि कपास की खेती का रकबा देश में घट रहा है. और जिन किसानों ने भी कपास की खेती छोड़ी, उन सबने खेती छोड़ने का एक कारण गुलाबी सुंडी का लाइलाज होना ही बताया. अगर ये मशीन अपने उद्देश्य में सफल होती है तो ये उन किसानों के लिए बहुत बड़ा वरदान होगी जो अभी भी अपनी कपास में गुलाबी सुंडी का प्रकोप लिए किसी उम्मीद की बाट जोह रहे हैं.

News Potli.
Clip & Share
“

— कपास के लिए कलंक बनी ‘गुलाबी सुंडी’ की काट मिली, ICAR की ये मशीन देगी कपास किसानों को सहारा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsai trapai trap for cotton pinkwormgulabi sundikheti kisaniNews Potliकिसान समाचारखेती किसानी
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs