News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत 30 हजार एकड़ भूमि पर बाग लगाने का लक्ष्य, इस राज्य की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन
एग्री बुलेटिन

'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत 30 हजार एकड़ भूमि पर बाग लगाने का लक्ष्य, इस राज्य की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत मध्य प्रदेश में राज्य स्तर पर सेल्फ हेल्प ग्रुप की 30 हजार महिलाओं की 30 हजार एकड़ भूमि पर लगभग 900 करोड़ की लागत से आजीविका संवर्धन के लिए 30 लाख उद्यानिकी पौधों का

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Jul 2025· 3 min read

'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत 30 हजार एकड़ भूमि पर बाग लगाने का लक्ष्य, इस राज्य की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत 30 हजार एकड़ भूमि पर बाग लगाने का लक्ष्य, इस राज्य की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत मध्य प्रदेश में राज्य स्तर पर सेल्फ हेल्प ग्रुप की 30 हजार महिलाओं की 30 हजार एकड़ भूमि पर लगभग 900 करोड़ की लागत से आजीविका संवर्धन के लिए 30 लाख उद्यानिकी पौधों का रोपण कर फल उद्यान विकसित किए जाएंगे.

फल उत्पादन बढ़ाने और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार 15 अगस्त से प्रदेश में 'एक बगिया मां के नाम' योजना शुरू करने जा रही है. इसमें स्वयं सहायता समूह (SHGs) से जुड़ी महिलाएं अपनी जमीन पर फलदार पौधों का बगीचा लगा सकेंगी. इस बगीचे को तैयार करने का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. इसके लिए 15 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे. आप 'एक पेड़ मां के नाम' ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

योजना की मुख्य बातें
इस योजना के लिए महिला आवेदक के पास आधा एकड़ से एक एकड़ तक जमीन होना जरूरी है. जिन महिलाओं के परिवार में पिता, पति या ससुर के नाम पर जमीन है, वे उनकी सहमति पत्र के आधार पर इस योजना में बगीचा लगा सकेंगी. आधा एकड़ में 50 फलदार पौधे लगाए जाएंगे. पौधों को खरीदने और लगाने के लिए मनरेगा के माध्यम से राज्य सरकार पैसा देगी. पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग, सिंचाई के लिए 50 हजार लीटर का जलकुंड और 3 साल तक देखरेख और जैविक खाद की राशि भी सरकार देगी. एक बगिया के निर्माण पर लगभग 3 लाख रुपये की ग्रांट 3 साल के भीतर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- इस विधि से करें लहसुन की खेती, 30 फीसदी अधिक उत्पादन की गारंटी

हर ब्लॉक से 100 महिलाएं होंगी चयनित
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को पात्र हितग्राहियों के चयन का जिम्मा सौंपा गया है. महिला हितग्राहियों का चयन 'एक पेड़ मां के नाम' ऐप के जरिए किया जाएगा. सरकार ने पहले साल सिर्फ 30 हजार महिलाओं को ही इस योजना में शामिल करने का फैसला लिया है. हर ब्लॉक में 100 महिला हितग्राही चयनित की जाएंगी.

सिपरी सॉफ्टवेयर से जमीन और पौधों का चयन
इस परियोजना में जमीन और पौधों का चयन सिपरी सॉफ्टवेयर के जरिए वैज्ञानिक ढंग से किया जाएगा. ताकि मिट्टी की प्रकृति और जलवायु के हिसाब से सही पौधों का चयन किया जा सके. पौधे कब और किस समय लगाए जाएंगे, पानी के स्रोत की मॉनिटरिंग भी सिपरी सॉफ्टवेयर के जरिए की जाएगी. हर 25 एकड़ पर एक कृषि सखी नियुक्त की जाएगी, जो चयनित हितग्राहियों की मदद करेगी. ड्रोन और सैटेलाइट इमेज से इन बगीचों की निगरानी की जाएगी. 'एक बगिया मां के नाम' परियोजना के तहत फलदार पौधारोपण का काम प्रदेश में 15 अगस्त से अभियान के रूप में शुरू होगा जो 15 सितंबर तक चलेगा.

ये देखे -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत 30 हजार एकड़ भूमि पर बाग लगाने का लक्ष्य, इस राज्य की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
'Ek Bagiya Maa Ke Naam'agriculture newshorticultural plantskheti kisanimadhya pradeshNews Potliself-help groupsमध्य प्रदेश
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs