News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तराखंड में सेब की अति सघन बागवानी पर ज़ोर, किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी
एग्री बुलेटिन

उत्तराखंड में सेब की अति सघन बागवानी पर ज़ोर, किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

उत्तराखंड सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सेब की अति सघन बागवानी योजना को तेज़ी से लागू कर रही है। किसानों को क्लस्टर आधारित खेती से जोड़कर सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर दिया ज

NP

Pooja Rai·Correspondent·17 Jan 2026· 3 min read

उत्तराखंड में सेब की अति सघन बागवानी पर ज़ोर, किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

उत्तराखंड में सेब की अति सघन बागवानी पर ज़ोर, किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

उत्तराखंड सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सेब की अति सघन बागवानी योजना को तेज़ी से लागू कर रही है। किसानों को क्लस्टर आधारित खेती से जोड़कर सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही कोल्ड स्टोरेज, नर्सरी अपग्रेड और दीर्घकालिक उत्पादन लक्ष्यों (2030–2050) के तहत योजनाएँ लागू की जाएंगी।

उत्तराखंड में फल उत्पादन को किसानों की आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार बनाने के लिए सरकार सेब की अति सघन बागवानी योजना को तेज़ी से लागू करने पर काम कर रही है। इसका मकसद किसानों की आय में लंबे समय तक बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है।

इस संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को क्लस्टर आधारित खेती के लिए प्रेरित किया जाए। इससे उत्पादन बढ़ेगा, किसानों को तकनीकी मदद आसानी से मिलेगी और फलों की मार्केटिंग भी बेहतर ढंग से हो सकेगी।

सेब के साथ कीवी और ड्रैगन फ्रूट पर भी फोकस
बैठक में प्रदेश में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही देश की कुल उत्पादन क्षमता और अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड की स्थिति की समीक्षा भी की गई।
मुख्य सचिव ने कहा कि अति सघन बागवानी योजना के तहत नई और उन्नत किस्मों के सेब के बागान बड़े पैमाने पर लगाए जाने चाहिए। इसके लिए किसानों को जिलेवार क्लस्टर में जोड़कर काम किया जाए, ताकि तकनीकी सलाह, पौध उपलब्धता और बाजार तक पहुँच आसान हो।

ये भी पढ़ें - नया सीड्स बिल: खराब बीज बेचने पर 30 लाख जुर्माना, किसानों के अधिकार सुरक्षित

भविष्य को ध्यान में रखकर लक्ष्य तय होंगे
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए उत्तराखंड की वास्तविक क्षमता का वैज्ञानिक आकलन किया जाए। इसके बाद हर जिले के लिए 2030, 2040 और 2050 को ध्यान में रखते हुए उत्पादन लक्ष्य तय किए जाएं और उसी हिसाब से योजनाओं को लागू किया जाए।

कोल्ड स्टोरेज और नर्सरी पर भी ज़ोर
उन्होंने हर्षिल (उत्तरकाशी) के झाला क्षेत्र में बने कोल्ड स्टोरेज की तर्ज पर प्रदेश के अन्य इलाकों में भी कोल्ड स्टोरेज विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही नर्सरियों को अपग्रेड करने, बड़े स्तर पर पौध उत्पादन और किसानों को लगातार तकनीकी सहायता देने के लिए पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) गठित करने पर भी ज़ोर दिया।सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाई जाए और राज्य को फल उत्पादन का मजबूत केंद्र बनाया जाए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तराखंड में सेब की अति सघन बागवानी पर ज़ोर, किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
high-density apple orchard schemekheti kisaniNews Potliuttarakhandखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs