News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. अरहर और कपास की बुवाई के लिए ये समय बेस्ट...पूसा ने ग्वार, मक्का, बाजरा की बुवाई का समय भी बताया
एग्री बुलेटिन

अरहर और कपास की बुवाई के लिए ये समय बेस्ट...पूसा ने ग्वार, मक्का, बाजरा की बुवाई का समय भी बताया

दिल्ली स्थित आईसीएआर, पूसा ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, किसान इस हफ्ते ग्वार, मक्का, बाजरा आदि चारा फसलों की बुवाई कर सकते हैं. एडवाइजरी में कहा गया है कि इस मौसम में बे

Pooja Rai

Pooja Rai·24 May 2025· 2 min read

अरहर और कपास की बुवाई के लिए ये समय बेस्ट...पूसा ने ग्वार, मक्का, बाजरा की बुवाई का समय भी बताया

अरहर और कपास की बुवाई के लिए ये समय बेस्ट...पूसा ने ग्वार, मक्का, बाजरा की बुवाई का समय भी बताया

दिल्ली स्थित आईसीएआर, पूसा ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, किसान इस हफ्ते ग्वार, मक्का, बाजरा आदि चारा फसलों की बुवाई कर सकते हैं. एडवाइजरी में कहा गया है कि इस मौसम में बेल वाली फसलों और सब्जियों में न्यूनतम नमी बनाए रखें नहीं तो मिट्टी में कम नमी होने से फसलों के ग्रोथ पर असर हो सकता है, जिससे फसल उत्पादन में कमी आ सकती है. इसके अलावा मौसम में सब्जियों की फसल में कम अंतराल पर हल्की सिंचाई करते रहने की सलाह दी गई है.

एडवाइजरी के मुताबिक, ग्रीष्मकाल यानी जायद वाली हरी खाद के लिए किसान अभी सनई और ढैंचा की बुवाई कर सकते हैं. खेती के लिए सनई की बीज दर 60-70 और ढैंचा की 50-60 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखें. किसान ध्यान रखें कि फसलों की अच्छे अंकुरण के लिए खेत में पर्याप्त नमी होनी बहुत जरूरी है.
इसके अलावा इस हफ्ते किसान ग्वार, मक्का, बाजरा आदि चारा फसलों की बुवाई कर सकते हैं. लेकिन किसान इन फसलों की खेती करते समय ये ध्यान दें कि बुवाई के समय खेत में पर्याप्त नमी होनी आवश्यक है. इसके साथ ही बीजों को 3-4 सेमी गहराई में बोएं और पंक्ति से पंक्ति की दूरी 25-30 सेमी तक रखें.

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के आम किसानों को बारिश, ओलावृष्टि के बाद कीटों के हमले की चेतावनी

भिंडी की फसल
भिंडी की फसल में तुड़ाई के बाद युरिया 5-10 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से डालें. इसके अलावा माईट कीट की निरंतर निगरानी करते रहें. अधिक कीट पाए जाने पर साफ मौसम में ईथियांन @1.5-2 मि.ली. लीटर पानी की दर से छिड़काव करें. इस मौसम में भिंडी की फसल में हल्की सिंचाई कम अंतराल पर करें. वहीं, बैंगन और टमाटर की फसल को प्ररोह और फल छेदक कीट से बचाव के लिए ग्रसित फलों को इकट्ठा कर नष्ट कर दें. यदि कीट की संख्या अधिक हो तो स्पिनोसेड़ कीटनाशी 48 ई.सी. @ 1.0 मि.ली./4 लीटर पानी की दर से छिड़काव करें.

ये समय अरहर और कपास की बुवाई के लिए बेस्ट
एडवाइजरी के मुताबिक ये समय अरहर और कपास की बुवाई के लिए बेस्ट है. इसलिए किसान खेतों को तैयार करें और बीज किसी प्रमाणित जगह से ही खरीदें. मौसम को देखते हुए, किसान तैयार सब्जियों की तुड़ाई सुबह या शाम को करें और इसके बाद इसे छायादार जगह पर रखें.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अरहर और कपास की बुवाई के लिए ये समय बेस्ट...पूसा ने ग्वार, मक्का, बाजरा की बुवाई का समय भी बताया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipusa advisioryखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs