News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हवा में कैसे उगाएं सब्ज़ियां?
एग्री बुलेटिन

हवा में कैसे उगाएं सब्ज़ियां?

रसायन खाद के प्रयोग से धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरक शक्ति कम होती जा रही है। जैसे-जैसे शहरों में विकास हो रहा है, वैसे-वैसे खेती लायक जमीन खत्म होती जा रही है। ऐसे में भविष्य में खेती लायक जमीन नहीं बचे

NP

Thamir·Correspondent·27 Jan 2025· 2 min read

हवा में कैसे उगाएं सब्ज़ियां?

हवा में कैसे उगाएं सब्ज़ियां?

रसायन खाद के प्रयोग से धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरक शक्ति कम होती जा रही है। जैसे-जैसे शहरों में विकास हो रहा है, वैसे-वैसे खेती लायक जमीन खत्म होती जा रही है। ऐसे में भविष्य में खेती लायक जमीन नहीं बचेगी, तो कैसे खेती होगी? इसके लिए वैज्ञानिकों ने नई कृषि पद्धतियाँ विकसित की हैं, जिन्हें Aeroponics, Hydroponics, और Vertical विधियां कहते हैं। इन विधियों में खेती करने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं पड़ती है। Aeroponics, Hydroponics, और Vertical Farming में जलवायु को पूरी तरह से कंट्रोल किया जाता है। कोई भी व्यक्ति शहरों में इन विधियों से खेती कर सकता है। इस विधि से खेती करने के लिए थोड़ी तकनीकी ज्ञान की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें - किन सब्जियों की खेती पर सब्सिडी दे रही बिहार सरकार?

क्या है Aeroponics विधि?

Aeroponics विधि में पौधे हवा में लटकते हैं। इन पौधों को स्प्रिंकलर से पानी दिया जाता है। इस विधि में मिट्टी की जरूरत नहीं होती, और पौधों को पोषक तत्व पानी से ही मिलते हैं। इस विधि से पालक, धनिया, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, आलू, और सलाद की पत्तियां उगाई जाती हैं। इस विधि से खेती करने से पानी की बचत होती है, और पौधों में बीमारियां और कीट कम लगते हैं, जिससे पौधों में बेहतर वृद्धि होती है।

क्या है Hydroponics विधि?

Hydroponics विधि में भी खेती करने के लिए मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती है। इस विधि में पौधों को पानी में उगाया जाता है, जिससे अधिक उत्पादन होता है। ये पारंपरिक खेती के मुकाबले ज्यादा अच्छा है। इस विधि में कम पानी और ऊर्जा की जरूरत होती है। इस विधि से टमाटर, ककड़ी, स्ट्रॉबेरी, और हर्ब्स जैसे तुलसी, धनिया, और पुदीना उगाए जा सकते हैं। इस विधि में पौधे तेजी से बढ़ते हैं, कम पानी की आवश्यकता होती है।

क्या है Vertical विधि है?

Vertical Farming में पौधे पानी में उगाए जाते हैं, लेकिन ये पाइप में ऊर्ध्वाधर संरचना बनाकर किया जाता है। इस तकनीक में पौधों की जड़ें हवा में लटकी रहती हैं, और उन पर पोषक तत्वों वाला पानी स्प्रे किया जाता है। इस विधि में पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, टमाटर, ककड़ी, आदि लगाए जाते हैं। इस विधि में भी बीमारियां कम लगती हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— हवा में कैसे उगाएं सब्ज़ियां?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Aeroponicsagriculture newsfuture farming idHydroponicsVertical Farmingखेती किसानी
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs