News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा सरकार ने रोहतक समेत कई जिलों में खोली ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, 31 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन
एग्री बुलेटिन

हरियाणा सरकार ने रोहतक समेत कई जिलों में खोली ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, 31 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा सरकार ने रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और भिवानी जिलों में खरीफ फसल के नुकसान पर मुआवजा देने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, किस

Pooja Rai

Pooja Rai·18 Aug 2025· 2 min read

हरियाणा सरकार ने रोहतक समेत कई जिलों में खोली ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, 31 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा सरकार ने रोहतक समेत कई जिलों में खोली ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, 31 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा सरकार ने रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और भिवानी जिलों में खरीफ फसल के नुकसान पर मुआवजा देने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, किसान 31 अगस्त 2025 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. इस पोर्टल के माध्यम से प्रभावित किसान सरकार से मुआवजे के लिए अपने दावे ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं.

हरियाणा में भारी बारिश और जलभराव के कारण खरीफ की फसलों को काफ़ी नुकसान हुआ है. किसानों को इसकी भरपाई के लिए राज्य सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है. यह पोर्टल रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों के किसानों के लिए खोला गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक रोहतक जिले के 14 गांवों और 1 उप-तहसील गांव को पोर्टल पर आवेदन के लिए चुना गया है. इसमें मेहम, फरमाना खास, समैण, बेड़वा, बेहलबा, सिसरा खास, शेखपुर तितरी, खेरी मेहम, भैणी भैरों, भैंट सुरजन, भैणी महाराजपुर, मदीना कोरसान, भरन, भैणी चंदरपाल गाँव शामिल हैं. उपायुक्त ने सभी प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे 31 अगस्त से पहले अपने दावे जरूर दर्ज करें, ताकि उन्हें सरकार की मुआवजा योजना का लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें - भारत में कॉफ़ी की खपत अगले 5 से 10 सालों में दोगुनी होने की उम्मीद

31 अगस्त से पहले करें आवेदन
अगर आप रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी या हिसार जिले के उन गांवों में रहते हैं जहां खरीफ फसल को भारी नुकसान हुआ है, तो सरकार द्वारा खोले गए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जाकर 31 अगस्त से पहले आवेदन करें. यह आपके नुकसान की भरपाई पाने का एक अहम मौका है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा सरकार ने रोहतक समेत कई जिलों में खोली ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, 31 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newse-compensation portalharyanakheti kisaniNews PotliRohtakखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs