News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा में मूंग की खेती बढ़ाने के प्रयास, राज्य सरकार दे रही बीज पर 75% की सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

हरियाणा में मूंग की खेती बढ़ाने के प्रयास, राज्य सरकार दे रही बीज पर 75% की सब्सिडी

हरियाणा सरकार राज्य में मूंग की खेती का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह किसानों को आर्थिक मदद देकर प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज पर किसानों को 75 प्रतिशत सब्

NP

Pooja Rai·Correspondent·09 Apr 2025· 2 min read

हरियाणा में मूंग की खेती बढ़ाने के प्रयास, राज्य सरकार दे रही बीज पर 75% की सब्सिडी

हरियाणा में मूंग की खेती बढ़ाने के प्रयास, राज्य सरकार दे रही बीज पर 75% की सब्सिडी

हरियाणा सरकार राज्य में मूंग की खेती का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह किसानों को आर्थिक मदद देकर प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज पर किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। इस योजना के तहत सरकार हरियाणा बीज विकास निगम के राज्य भर में स्थित 75 बिक्री केंद्रों पर एमएच-421 किस्म का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराएगी।

हरियाणा सरकार किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है। इस सब्सिडी के बाद किसानों को एमएच-421 बीज केवल 42.50 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिलेगा। बता दें कि सब्सिडी के बिना इस किस्म के बीज की कीमत 170 रुपये प्रति किलो है। सब्सिडी पर मूंग का बीज खरीदने के लिए हरियाणा के किसानों को 20 अप्रैल से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए किसान को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पोर्टल agriharyana.gov.in पर करना होगा। रजिस्टर्ड किसानों को ही सब्सिडी पर बीज मिलेगा।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

600 क्विंटल बीज बांटा जाएगा
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग का रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग ने किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। करनाल जिले में करीब छह हजार एकड़ क्षेत्र में मूंग की बिजाई कराने का लक्ष्य है, जिसके लिए 600 क्विंटल ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज का वितरण किया जाएगा। बीज हरियाणा बीज विकास निगम के बिकी केंद्रों के माध्यम से 75 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा। किसान को सिर्फ 25 प्रतिशत भुगतान ही करना होगा।

60 दिन बाद में पककर तैयार हो जाती है एमएच 421 किस्म
अनुदान पर मिलने वाले एमएच 421 किस्म किसानों को आमतौर पर 4 से 4.8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से उत्पादन दे सकती है। बुवाई के 60 दिन बाद यह फसल पककर तैयार हो जाती है। पीले पत्ते के खिलाफ अवरोधक इस किस्म की मूंग का दाना चमकीला हरा और मध्य आकार का होता है। इस योजना के तहत एक किसान को अधिकतम 30 किलो या तीन एकड़ तक का बीज मिल मिलेगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में मूंग की खेती बढ़ाने के प्रयास, राज्य सरकार दे रही बीज पर 75% की सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmingharyanakheti kisanimoong dalNews Potlisubsidyखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs