News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा में बागवानी को बढ़ावा, किसानों को मिलेगी 1.40 लाख तक सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

हरियाणा में बागवानी को बढ़ावा, किसानों को मिलेगी 1.40 लाख तक सब्सिडी

हरियाणा सरकार किसानों को फल, सब्जी, फूल, मसाले और सुगंधित पौधों की खेती के लिए सब्सिडी दे रही है।योजना के तहत ₹8,000 से ₹1.40 लाख प्रति एकड़ तक सहायता मिलेगी, जो सीधे किसानों के बैंक खाते में जाएगी।कि

NP

Pooja Rai·Correspondent·10 Nov 2025· 2 min read

हरियाणा में बागवानी को बढ़ावा, किसानों को मिलेगी 1.40 लाख तक सब्सिडी

हरियाणा में बागवानी को बढ़ावा, किसानों को मिलेगी 1.40 लाख तक सब्सिडी

हरियाणा सरकार किसानों को फल, सब्जी, फूल, मसाले और सुगंधित पौधों की खेती के लिए सब्सिडी दे रही है।योजना के तहत ₹8,000 से ₹1.40 लाख प्रति एकड़ तक सहायता मिलेगी, जो सीधे किसानों के बैंक खाते में जाएगी।किसान अधिकतम 5 एकड़ तक सब्सिडी ले सकते हैं और आवेदन ‘मेरी फसल–मेरा ब्यौरा’ व Hortnet पोर्टल पर कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार अब किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी फसलों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत राज्य में फल, सब्जी, फूल और मसालों की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी दी जाएगी।

योजना के तहत क्या-क्या मिलेगा?
बागवानी विभाग के मुताबिक योजना में कई तरह की गतिविधियाँ शामिल हैं, जैसे
नए फलदार बाग लगाने पर ₹24,500 से ₹1,40,000 प्रति एकड़ तक सब्सिडी
इंटीग्रेटेड मॉडल के तहत सब्जी की खेती पर ₹15,000 प्रति एकड़
अनुसूचित जाति के किसानों को ₹25,500 प्रति एकड़ तक सहायता
मसाले की खेती पर ₹15,000 से ₹30,000 प्रति एकड़
फूलों की खेती पर ₹8,000 से ₹40,000 प्रति एकड़
सुगंधित पौधों की खेती पर ₹8,000 प्रति एकड़
आपको बता दें कि सब्सिडी की रकम सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।एक किसान को अधिकतम 5 एकड़ तक की सब्सिडी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - लो टनल तकनीक से अब ऑफ-सीजन सब्जियों की होगी भरपूर पैदावार

आवेदन कैसे करें?
जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे ‘मेरी फसल–मेरा ब्यौरा’ और Hortnet पोर्टल (hortnet.hortharyana.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी documents
आवेदन पत्र और व्यक्तिगत विवरण
परिवार पहचान पत्र (Family ID)
बैंक खाता डिटेल्स
एससी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
इस योजना का मकसद किसानों को पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ाकर उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों की ओर प्रेरित करना है, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में बागवानी को बढ़ावा, किसानों को मिलेगी 1.40 लाख तक सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsharyana newshorticulturekheti kisaniNews Potlisubsidyखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs