News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, ढैंचा की खेती के लिए प्रति एकड़ 1 हजार रुपये दे रही है सरकार
एग्री बुलेटिन

हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, ढैंचा की खेती के लिए प्रति एकड़ 1 हजार रुपये दे रही है सरकार

हरियाणा सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से एक योजना लायी है. इस योजना के तहत अब जो किसान अपनी जमीन पर ढैंचा की खेती करेंगे, उन्

Pooja Rai

Pooja Rai·22 May 2025· 2 min read

हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, ढैंचा की खेती के लिए प्रति एकड़ 1 हजार रुपये दे रही है सरकार

हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, ढैंचा की खेती के लिए प्रति एकड़ 1 हजार रुपये दे रही है सरकार

हरियाणा सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से एक योजना लायी है. इस योजना के तहत अब जो किसान अपनी जमीन पर ढैंचा की खेती करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी.

ढैंचा एक फलीदार फसल है। यह एक प्राकृतिक खाद है जो मिट्टी में उर्वरता बढ़ाने, नमी बनाए रखने और उत्पादन लागत घटाने में सहायक है. इससे फसल की उत्पादकता भी बढ़ती है क्योंकि ये नाइट्रोजन स्थिरीकरण करती हैं और नाइट्रोजन की पूर्ति करती है. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मिट्टी की संरचना बेहतर होती है और लंबे समय तक उत्पादकता बनी रहती है. राज्य सरकार की तरफ़ से ढैंचा उगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

ये भी पढ़ें - भारत में चाय की खेती, उत्पादन और निर्यात पर एक नजर

यहां करें आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को किसान अपनी ढैंचा की फसल की फोटो 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ये ज़रूरी है, इसके बिना योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा. आपको बता दें कि सरकार ने राज्य के 22 जिलों में 4 लाख एकड़ भूमि पर फसल विविधिकरण का लक्ष्य रखा है, जिसमें ढैंचा की फसल को प्रमुखता दी जा रही है. इस योजना से अनुमानित 3 लाख से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, ढैंचा की खेती के लिए प्रति एकड़ 1 हजार रुपये दे रही है सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsgreen manureharyanakheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs