News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा, सरकार दे रही है 4500 रुपये बोनस
एग्री बुलेटिन

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा, सरकार दे रही है 4500 रुपये बोनस

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई यानी DSR तकनीक से खेती करने वाले किसानों को सरकार 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है.

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Jun 2025· 2 min read

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा, सरकार दे रही है 4500 रुपये बोनस

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा, सरकार दे रही है 4500 रुपये बोनस

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई यानी DSR तकनीक से खेती करने वाले किसानों को सरकार 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है.

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई यानी DSR तकनीक से धन की बुवाई करने वाले किसानों को सरकार प्रोत्साहन राशि देती है, जिसमें इस बार 500 रुपये प्रति एकड़ की बढ़ोतरी की है। सरकार ने इस साल प्रति एकड़ 4,500 रुपये देने की पेशकश की है। राज्य सरकार धान की बिजाई में लागत और पानी की ज़्यादा खपत को देखते हुए इस तकनीक को बढ़वा दे रही है। इसके लिए किसानों को DSR बुवाई मशीनें खरीदने के लिए 40,000 रुपये तक की सब्सिडी भी दे रही है।

आपको बता दें कि इस साल हरियाणा में 4 लाख एकड़ जमीन में धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें सिरसा और फतेहाबाद जैसे जिलों में पिछले साल की तुलना में लगभग 50 फीसदी अधिक कवरेज का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि पिछले साल डीएसआर के लिए 5.06 लाख एकड़ से अधिक खेत रजिस्टर्ड थे, लेकिन केवल 1.56 लाख एकड़ ही बुवाई हो पाई।
उदाहरण के लिए सिरसा में 90,000 एकड़ जमीन रजिस्टर्ड थी, लेकिन सर्वेक्षणों ने पुष्टि की कि डीएसआर का उपयोग करके केवल 70,000 एकड़ में ही धान बोया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी बड़ी वजह भुगतान में देरी बतायी जा रही है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों का समय पर भुगतान निश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें - बीज और कीटनाशक कानून को सख्त बनाने की जरूरत क्यों है?

DSR तकनीक के फायदे
डीएसआर तकनीक से धान की बुवाई से पानी का उपयोग 25-30 फीसदी और बिजली की खपत 20-30 फीसदी तक कम हो सकती है। इससे मेहनत, नर्सरी लागत और रोपाई पर भी बचत होती है। यह विधि न केवल संसाधनों को बचाती है बल्कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद करती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा, सरकार दे रही है 4500 रुपये बोनस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsharyana newskheti kisaniNews Potlipaddy farmingखेती किसानीधान की DSR विधि
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs