News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा में 7280 रुपए प्रति क्विंटल MSP पर शुरू हो चुकी है सूरजमुखी की सरकारी खरीद, 30 जून अंतिम तारीख
एग्री बुलेटिन

हरियाणा में 7280 रुपए प्रति क्विंटल MSP पर शुरू हो चुकी है सूरजमुखी की सरकारी खरीद, 30 जून अंतिम तारीख

हरियाणा में सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है. राज्य के 17 सरकारी मंडियों में इसकी खरीद की जा रही है. अभी 30 जून तक चलेगी. आपको बता दें कि राज्य में वर्तमान में सूरजमुखी का बाजार भाव 6400-6500 र

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Jun 2025· 2 min read

हरियाणा में 7280 रुपए प्रति क्विंटल MSP पर शुरू हो चुकी है सूरजमुखी की सरकारी खरीद, 30 जून अंतिम तारीख

हरियाणा में 7280 रुपए प्रति क्विंटल MSP पर शुरू हो चुकी है सूरजमुखी की सरकारी खरीद, 30 जून अंतिम तारीख

हरियाणा में सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है. राज्य के 17 सरकारी मंडियों में इसकी खरीद की जा रही है. अभी 30 जून तक चलेगी. आपको बता दें कि राज्य में वर्तमान में सूरजमुखी का बाजार भाव 6400-6500 रुपये प्रति क्विंटल है. जबकि सरकार द्वारा इसके लिए न्यूनतम मूल्य 7280 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल राज्य में किसानों द्वारा 76,785 एकड़ में सूरजमुखी की बुवाई की गई है. साथ ही मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर 18166 किसानों ने अपना रजिस्‍ट्रेशन कराया है. उम्मीद है कि हरियाणा में इस सीजन में 44062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार हो सकती है. हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर ने बताया कि राज्य के पांच जिलों की 17 मंडियों में हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद की जाएगी.

ये भी पढ़ें - बिहार सरकार की इस योजना के तहत आप बेकार पड़ी जमीन पर कर सकते हैं मछली पालन, 70 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिलेगी

इन जिलों में हो रही है खरीद
इन जिलों में अंबाला, अंबाला शहर, अंबाला कैंट, शहजादपुर, साहा, बराड़ा में हैफेड और मुलाना में एचडब्लूसी, करनाल में हैफेड, कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद में एचडब्लूसी, थानेसर में हैफेड, थोल में एचण्डब्लूण्सी, शाहबाद में हैफेड और एचडब्लूसी, लाडवा में हैफेड, बबैन में हैफेड, झांसा में एचडब्लूसी, पंचकूला के बरवाला में हैफेड और यमुनानगर के साढौरा एचडब्लूसी खरीद एजेंसी द्वारा की जाएगी. पिछले साल 2024-25 के दौरान सूरजमुखी की खरीद हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा की गई थी. इस साल राज्य की मंडियों में सूरजमुखी की खरीद 30 जून तक चलेगी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में 7280 रुपए प्रति क्विंटल MSP पर शुरू हो चुकी है सूरजमुखी की सरकारी खरीद, 30 जून अंतिम तारीख

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsharyana newskheti kisaniNews Potlisunflower farmingSUNFLOWER PROCUREMENTखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs