News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हफ्ते में 3 दिन खेतों में जाएंगे KVK वैज्ञानिक, खुद से शोध कर रहे किसानों को दिया जाएगा बढ़ावा.. पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले चौहान
एग्री बुलेटिन

हफ्ते में 3 दिन खेतों में जाएंगे KVK वैज्ञानिक, खुद से शोध कर रहे किसानों को दिया जाएगा बढ़ावा.. पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान से हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला है। अब इन सबक के आधार पर आगे काम होगा। उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञा

NP

Pooja Rai·Correspondent·18 Jun 2025· 2 min read

हफ्ते में 3 दिन खेतों में जाएंगे KVK वैज्ञानिक, खुद से शोध कर रहे किसानों को दिया जाएगा बढ़ावा.. पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले चौहान

हफ्ते में 3 दिन खेतों में जाएंगे KVK वैज्ञानिक, खुद से शोध कर रहे किसानों को दिया जाएगा बढ़ावा.. पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान से हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला है। अब इन सबक के आधार पर आगे काम होगा। उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सप्ताह में तीन दिन खेतों में जाएंगे और किसानों से संवाद करेंगे।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के पूरा होते ही आज बुधवार को कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने इस अभियान को सफल बताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दिल्ली में बैठक किसानों के लिए शोध व प्लानिंग नहीं की जा सकती है। इसके लिए जमीन पर उतरना होगा और किसानों से संवाद करना होगा। कई किसान खुद भी बेहतरीन शोध कर रहे हैं, उन्हें बढ़ावा देने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि इस अभियान से हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला।अब इन सीख के आधार पर आगे काम होगा।

किसानों से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए चौहान ने कृषि विज्ञान केंद्रों को पहले के मुकाबले ज्यादा एक्टिव रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञान, अनुसंधान और क्षमताओं के गैप को पाटने की कोशिश करेंगे। मंत्री ने हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्रों को एक टीम के रूप में नोडल एजेंसी बनाने की भी बात कही।

आईसीएआर की तरफ से नोडल अफसर तय होगा
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय करने के लिए किसानों के लिए काम करने वाले जितने विभाग हैं, उनका एकसाथ काम करना जरूरी है। इसके अलावा राज्यवार कृषि के लिए आईसीएआर की तरफ से नोडल अफसर तय होगा। जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ संबंधित राज्यों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेगा। अफसरों को भी कहा है कि वह खुद फील्ड पर जाएं और किसानों से संवाद करें।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हफ्ते में 3 दिन खेतों में जाएंगे KVK वैज्ञानिक, खुद से शोध कर रहे किसानों को दिया जाएगा बढ़ावा.. पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsicarkheti kisaniKVKNews PotliShivraj Singh Chouhanviksit krishi sankalp abhiyanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs