News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सोयाबीन उत्पादन को लेकर आज इंदौर में बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
एग्री बुलेटिन

सोयाबीन उत्पादन को लेकर आज इंदौर में बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

आज, 26 जून को इंदौर स्थित राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में एक अहम बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री और

NP

Pooja Rai·Correspondent·26 Jun 2025· 2 min read

सोयाबीन उत्पादन को लेकर आज इंदौर में बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

सोयाबीन उत्पादन को लेकर आज इंदौर में बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

आज, 26 जून को इंदौर स्थित राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री और अधिकारी, किसान, प्रोसेसर्स व विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। बैठक का उद्देश्य सोयाबीन उत्पादन बढ़ाना और तिलहन मिशन को मजबूत करना है।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन में प्रमुख फसलों का उत्‍पादन बढ़ाने के लिए विभ‍िन्‍न कार्यक्रम, बैठकें आयोजित करने की घोषणा की है। इसी क्रम में मध्‍य प्रदेश में सोयाबीन उत्पादन को लेकर आज एक अहम बैठक होने वाली है। यह बैठक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में किया जाएगा।

इसपर होगी चर्चा
इस बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री सहित सोयाबीन उत्पादक प्रमुख राज्यों के अधिकारी, संबद्ध संस्थानों के अधिकारी, प्रगतिशील किसान और अन्य सभी हितधारक शामिल रहेंगे। बैठक में ‘खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन-तिलहन’ पर प्रजें‍टेशन दी जाएगी। उसके बाद सोयाबीन के इतिहास, वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियों और उत्पादकता बढ़ाने पर भविष्‍य की कोश‍िशों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - आगरा में खुलेगा आलू अनुसंधान केंद्र, स्थापना के लिए 111.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार

ये लोग भी होंगे मौजूद
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में किसानों, सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा), सोया खाद्य उद्योग, तेल उद्योग, बीज उत्पादकों, किसान उत्पादक संगठनों, राज्यों और केंद्र के कृषि विभाग, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति/निदेशक अनुसंधान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डीडब्ल्यूआर, आईसीएआर के सीआईएई के निदेशकों से भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सोयाबीन उत्पादन को लेकर आज इंदौर में बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsindorekheti kisanimadhya pradeshNews Potlisoyabeanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs