News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र का जवाब, पीली मटर आयात से फसलों पर संकट
एग्री बुलेटिन

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र का जवाब, पीली मटर आयात से फसलों पर संकट

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है कि पीली मटर के आयात को रोकना चाहिए या नहीं। किसान संगठन का कहना है कि सस्ती पीली मटर के आयात से तूर, मूंग और उड़द जैसी दालों की फसल प्रभावित हो रही है। वकील प्

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Sep 2025· 2 min read

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र का जवाब, पीली मटर आयात से फसलों पर संकट

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र का जवाब, पीली मटर आयात से फसलों पर संकट

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है कि पीली मटर के आयात को रोकना चाहिए या नहीं। किसान संगठन का कहना है कि सस्ती पीली मटर के आयात से तूर, मूंग और उड़द जैसी दालों की फसल प्रभावित हो रही है। वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि कई सरकारी रिपोर्टों ने आयात रोकने और देश में दाल उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी है। कोर्ट ने बाजार में कमी और स्वास्थ्य प्रभाव पर भी सवाल उठाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि क्या पीली मटर (yellow peas) के आयात पर रोक लगाई जानी चाहिए। पीली मटर को दालों का विकल्प माना जाता है और इस आयात से देश में दाल उगाने वाले किसानों की आमदनी प्रभावित हो रही है।

किसान संगठन ने दायर किया PIL
'किसान महापंचायत' ने PIL दाखिल कर केंद्र से पीली मटर के आयात पर रोक लगाने की मांग की। किसानों का कहना है कि सस्ती पीली मटर (Rs 35 प्रति किलोग्राम) के कारण उनकी उगाई हुई दाल जैसे तूर, मूंग और उड़द प्रभावित हो रही हैं, जिनका MSP Rs 85 प्रति किलोग्राम है।

ये भी पढ़ें - गेहूं निर्यात पर सरकार सख्त, नई फसल आने तक नहीं होगा फैसला

सरकार और विशेषज्ञों की राय
किसानों के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि कई सरकारी और विशेषज्ञ रिपोर्टों में भी पीली मटर के आयात पर रोक लगाने की सलाह दी गई है और देश में दालों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

कोर्ट का सवाल
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पूछा कि अगर आयात रोक दिया गया तो बाजार में कमी न पैदा हो जाए। साथ ही, कोर्ट ने पीली मटर को पशु चारे के रूप में उपयोग किए जाने और इसके स्वास्थ्य पर असर के बारे में भी सवाल उठाया।
भूषण ने जवाब दिया कि लोगों के लिए पीली मटर के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और यह बड़ा मुद्दा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र का जवाब, पीली मटर आयात से फसलों पर संकट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsimport of pulseskheti kisaniNews PotliThe Supreme Courtyellow peas.
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs