News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सुपारी विकास पर उच्चस्तरीय बैठक, वायरस अटैक के कारण सुपारी उत्पादक किसानों के नुकसान की होगी भरपाई
एग्री बुलेटिन

सुपारी विकास पर उच्चस्तरीय बैठक, वायरस अटैक के कारण सुपारी उत्पादक किसानों के नुकसान की होगी भरपाई

सुपारी विकास पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री सहित कर्नाटक के सुपारी उत्पादक क्षेत्रों के सांसद शामिल हुए। केंद्रीय कृषि

NP

Pooja Rai·Correspondent·22 Aug 2025· 3 min read

सुपारी विकास पर उच्चस्तरीय बैठक, वायरस अटैक के कारण सुपारी उत्पादक किसानों के नुकसान की होगी भरपाई

सुपारी विकास पर उच्चस्तरीय बैठक, वायरस अटैक के कारण सुपारी उत्पादक किसानों के नुकसान की होगी भरपाई

सुपारी विकास पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री सहित कर्नाटक के सुपारी उत्पादक क्षेत्रों के सांसद शामिल हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से सुपारी के कैंसरजन्य ना होने के विषय पर जल्द शोध रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया।उन्होंने कहा कि वायरस अटैक के कारण सुपारी उत्पादक किसानों के नुकसान की उचित भरपाई की जाएगी।किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे और वो स्वयं कर्नाटक का दौरा करके स्थिति का परीक्षण करेंगे।

नई दिल्ली। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली, कृषि भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारास्वामी, केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्य मंत्री, सुपारी उत्पादक क्षेत्रों के सांसद तथा विभिन्न विभागों/मंत्रालयों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सुपारी फसल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अहम चर्चा हुई।

सुपारी पर हो रहा है रिसर्च, जल्द मिलेगी रिपोर्ट
सुपारी पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की रिपोर्ट को लेकर चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक रिपोर्ट से कर्नाटक की सुपारी को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि सुपारी को लेकर WHO की रिपोर्ट से उत्पन्न भ्रांतियों को दूर करने के लिए ICAR और वैज्ञानिकों की टीम परीक्षण कर रही है और बहुत जल्द यह स्पष्ट होगा कि सुपारी कैंसरजन्य नहीं है। टीम को समयबद्ध रूप से जल्द रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें - एमपी के 3 जिलों विदिशा, देवास व धार में डिफॉल्टर कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज, चौहान के निर्देश पर डीलरों के लाइसेंस निलंबित

किसानों को हुए भारी नुकसान की भरपाई करेंगे
चौहान ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से लोग सुपारी खाते आ रहे हैं। हमारे यहां हर मंगल कार्यों में सुपारी का उपयोग होता है।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एरोलिफ जैसी बीमारी जो सुपारी के वृक्षों को नष्ट कर देती है, उसके नियंत्रण के लिए वैज्ञानिकों की टीम काम कर रही है। साथ ही क्लीन प्लांट उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हम वायरस के कारण सुपारी किसानों को हुए भारी नुकसान की भरपाई और क्षतिपूर्ति के विषय पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं। साथ ही हमने सुपारी के अवैध आयात, नमी की समस्या तथा छोटी-बड़ी सुपारी के दामों में अंतर जैसे अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि हमारा यह संकल्प है कि सभी मुद्दों का समयबद्ध समाधान निकाला जाएगा और किसानों तथा सुपारी उद्योग के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

सुपारी एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसल
कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि सुपारी एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसल है जिसे भारत में सभी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों में स्थान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सुपारी में मौजूद अनेक एल्कलॉइड के कारण इसका उपयोग आयुर्वेदिक और पशु चिकित्सा औषधियों में किया जाता है।

अंत में कृषि मंत्री ने कहा कि वह स्वयं वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों की टीम के साथ कर्नाटक का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेते हुए सुपारी उत्पादन के विकास को लेकर आगे की रूपरेखा तय करेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सुपारी विकास पर उच्चस्तरीय बैठक, वायरस अटैक के कारण सुपारी उत्पादक किसानों के नुकसान की होगी भरपाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbetel nutkarnataka newskheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानीसुपारी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs