News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सीएसआईआर-सीमैप किसान मेला 2026 का आयोजन: खेती से कारोबार तक का मंच
एग्री बुलेटिन

सीएसआईआर-सीमैप किसान मेला 2026 का आयोजन: खेती से कारोबार तक का मंच

लखनऊ में सीएसआईआर–सीमैप द्वारा आयोजित किसान मेला–2026 में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती व उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मेले में किसानों, वैज्ञानिकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया, नई

NP

Pooja Rai·Correspondent·30 Jan 2026· 3 min read

सीएसआईआर-सीमैप किसान मेला 2026 का आयोजन: खेती से कारोबार तक का मंच

सीएसआईआर-सीमैप किसान मेला 2026 का आयोजन: खेती से कारोबार तक का मंच

लखनऊ में सीएसआईआर–सीमैप द्वारा आयोजित किसान मेला–2026 में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती व उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मेले में किसानों, वैज्ञानिकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया, नई तकनीकों, शोध सहयोग और बाजार से जुड़ी जानकारी साझा की गई, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

लखनऊ में सीएसआईआर–केन्द्रीय औषधीय एवं सुगंध पौधा संस्थान (सीमैप) ने औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती और उससे जुड़े व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए किसान मेला–2026 का आयोजन किया। मेले का पहला दिन संस्थान परिसर के क्षितिज सभागार में सफल रहा और अच्छे ढंग से पूरा हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से किसान, एफपीओ, उद्यमी, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और उद्योग से जुड़े लोग शामिल हुए। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़ना और औषधीय व सुगंधित फसलों की खेती को लाभकारी बनाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. धीर सिंह (निदेशक, आईसीएआर–एनडीआरआई, करनाल) और सीएसआईआर–सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान किसानों और कृषि से जुड़े संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

औषधीय और सुगंधित फसलों को अपनाने की अपील
मेले की जानकारी देते हुए संयोजक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सीएसआईआर–सीमैप किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान-केंद्रित अनुसंधान, तकनीक प्रसार और बाजार से जुड़ी पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मेला नई वैज्ञानिक तकनीकों को खेत और बाजार तक पहुँचाने का एक मजबूत मंच है।अपने संबोधन में डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने किसानों से औषधीय और सुगंधित फसलों को अपनाने की अपील की। उन्होंने पुदीना जैसी फसलों की खेती, प्रसंस्करण और मार्केटिंग में सीमैप की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि संस्थान देशभर के सफल उद्यमियों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक भी प्रकाशित करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी कृषि विभाग का नया कदम, खेती-किसानी की हर जानकारी अब एक फोन कॉल पर

दो अहम समझौता पर बात हुई
उद्घाटन सत्र में दो अहम समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए। पहला, सीएसआईआर–सीमैप और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बीच औषधीय शोध और परीक्षण के लिए, और दूसरा, सीएसआईआर–सीमैप व आईसीएआर–एनडीआरआई के बीच सुगंधित पौधों के आसवन अवशेषों को पशु चारे के रूप में उपयोग करने के शोध के लिए किया गया।इस मौके पर दमस्क गुलाब की खेती और मूल्य श्रृंखला पर आधारित रोज़ बुलेटिन तथा औषधीय फसलों में उपयोगी तितलियों पर एक पुस्तक भी जारी की गई।

किसान गोष्ठी का भी आयोजन
मेले के दौरान किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों और उद्योग विशेषज्ञों ने किसानों से सीधे संवाद कर खेती, कटाई के बाद प्रबंधन, प्रसंस्करण, बाजार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बाद में किसानों को सीमैप के शोध फार्म से गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री भी वितरित की गई।किसान मेला–2026 किसानों, विज्ञान और उद्योग को एक मंच पर लाकर औषधीय और सुगंधित पौधों पर आधारित आत्मनिर्भर और टिकाऊ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सीएसआईआर-सीमैप किसान मेला 2026 का आयोजन: खेती से कारोबार तक का मंच

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsaromatic plantsCSIR-CIMAPkheti kisanikisan melalucknowNews Potliuttar pradesh
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs