News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सीएम योगी ने शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों की 225 टीमें 675 स्थानों पर जाकर किसानों से करेंगी संवाद
एग्री बुलेटिन

सीएम योगी ने शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों की 225 टीमें 675 स्थानों पर जाकर किसानों से करेंगी संवाद

उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन 2025 में बेहतर उत्पादन लेने के लिए भारत सरकार का ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025’ की शुरुआत आज हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में इस 15-दिवसीय अभियान का

NP

Pooja Rai·Correspondent·29 May 2025· 2 min read

सीएम योगी ने शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों की 225 टीमें 675 स्थानों पर जाकर किसानों से करेंगी संवाद

सीएम योगी ने शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों की 225 टीमें 675 स्थानों पर जाकर किसानों से करेंगी संवाद

उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन 2025 में बेहतर उत्पादन लेने के लिए भारत सरकार का ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025’ की शुरुआत आज हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में इस 15-दिवसीय अभियान का उद्घाटन किया. इन पंद्रह दिनों में प्रदेश भर में 12 हजार वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक जाएंगे. यह अभियान सभी 75 जनपदों में चलेगा. इसके लिए 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर जाकर तीन सत्र में किसानों से संवाद करेगी.

यह जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी. उन्होंने बताया कि 28 मई को प्रयागराज व कानपुर मंडल में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के साथ ही सभी 18 मंडलों में गोष्ठी हो चुकी है. कृषि मंत्री ने बताया कि हर स्थान पर तीन घंटे का कार्यक्रम होगा. इसमें कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन व सिंचाई आदि के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे. 15 दिन में यह टीम 10,125 स्थलों पर जाकर किसानों से संवाद करेगी.

इन जगहों पर शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री चौहान
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि दो दिन (मेरठ व झांसी) में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा. राज्य स्तर व जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम होंगे. राज्य स्तर पर एडिशनल डायरेक्टर (एक्सटेंशन) व जनपद स्तर पर उपनिदेशक नोडल अधिकारी होंगे.

कृषि मंत्री शाही ने और क्या कहा?
शाही ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में एमएसपी के आधार पर धान व गेहूं के अलावा चना, मसूर, सरसो, मूंगफली, ज्वार, बाजार व मक्के समेत विविध फसलों की खरीद की व्यवस्था की गई. किसानों की आय समृद्ध हो, इसके लिए इस बार भी ऐसी व्यवस्था करेंगे. उन्होंने कहा कि विकसित भारत व विकसित कृषि का उद्देश्य खेती में देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही प्रदेश-देश के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाकर दुनिया को आपूर्ति करने में सक्षम होना है. इसका उद्देश्य गुणवत्ता अन्न पैदा कर कुपोषण की समस्या का समाधान करने और विषमुक्त खेती को बढ़ाना है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सीएम योगी ने शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों की 225 टीमें 675 स्थानों पर जाकर किसानों से करेंगी संवाद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscm yogi adityanathkheti kisaniNews Potliuttar pradeshखेती किसानीविकसित कृषि संकल्प अभियान
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs