Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सरकार कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कर रही है काम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
एग्री बुलेटिन

सरकार कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कर रही है काम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली। आज, 31 जनवरी को बजट सेशन के शुरू होने से पहले संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता क

NP

Pooja Rai· Correspondent

31 जनवरी 2025· 2 min read

agriculture newsbudget 2025budget session
सरकार कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कर रही है काम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सरकार कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कर रही है काम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली। आज, 31 जनवरी को बजट सेशन के शुरू होने से पहले संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है. इस बात का भी जिक्र किया कि भारत ने 2023-24 में 32.2 करोड़ टन का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हासिल किया है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछले महीने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाखों किसानों को 41,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए. उन्होंने सहकारिता के माध्यम से समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की मंजूरी पर भी बात की.
मुर्मू ने उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तिलहन पर राष्ट्रीय मिशन को दी गई मंजूरी का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें - Budget से पहले पंजाब सरकार ने किसानों से जुड़ी इन मांगों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

MSP पर बात की
उन्होंने कहा कि सरकार ने रबी व खरीफ दोनों फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी ) में लगातार बढ़ोतरी की है, तथा पिछले दशक में गेहूं, दालों, तिलहनों और मोटे अनाजों पर तीन गुना अधिक धनराशि खर्च की है.

DAP के लिए अतिरिक्त सब्सिडी दी गई
राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले छह महीनों में किसानों को 109 उच्च उपज वाली, जलवायु-अनुकूल और जैव-संवर्धित बीज किस्में उपलब्ध कराई गई हैं. किफायती डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरकों के लिए अतिरिक्त सब्सिडी के साथ एक विशेष पैकेज की घोषणा की गई है.

'मिशन मौसम' की शुरुआत की गई
मुर्मू ने मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जलीय कृषि को प्रोत्साहन और 2,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मिशन मौसम की शुरुआत का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सरकार कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कर रही है काम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs