News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सरकार का दावा- भारत के पास गेहूं का पर्याप्‍त स्‍टॉक, आयात शुल्‍क में बदलाव की कोई योजना नहीं
एग्री बुलेटिन

सरकार का दावा- भारत के पास गेहूं का पर्याप्‍त स्‍टॉक, आयात शुल्‍क में बदलाव की कोई योजना नहीं

नई द‍िल्‍ली। सरकार ने गुरुवार को कहा कि भारत के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त गेहूं का स्टॉक (Wheat Stock) है और कीमतों को स्थिर रखने के लिए जरूरत पड़ने पर बाजार में हस्तक्षेप किया जा

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief·14 Jun 2024· 2 min read

सरकार का दावा- भारत के पास गेहूं का पर्याप्‍त स्‍टॉक, आयात शुल्‍क में बदलाव की कोई योजना नहीं

सरकार का दावा- भारत के पास गेहूं का पर्याप्‍त स्‍टॉक, आयात शुल्‍क में बदलाव की कोई योजना नहीं

नई द‍िल्‍ली। सरकार ने गुरुवार को कहा कि भारत के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त गेहूं का स्टॉक (Wheat Stock) है और कीमतों को स्थिर रखने के लिए जरूरत पड़ने पर बाजार में हस्तक्षेप किया जा सकता है। साथ ही सरकार ने कहा कि फिलहाल अनाज पर आयात शुल्क (Import Duty) में बदलाव की कोई योजना नहीं है। बयान में कहा गया है, ''उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग गेहूं के बाजार मूल्य पर बारीकी से नजर रख रहा है।''

उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग गेहूं के बाजार मूल्य पर सक्रिय रूप से नजर रख रहा है। इसके अलावा, यह सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी कि कोई जमाखोरी न हो सके और कीमत स्थिर रहे।

तकनीक से तरक्की पार्ट-14: चार एकड़ में सब्जियों की खेती,ड्रिप और स्प्रिंकलर से सिंचाई, बंपर पैदावार

आरएमएस 2024 के दौरान खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने 112 मिलियन एमटी गेहूं का उत्पादन होने की सूचना दी है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने आरएमएस 2024 के दौरान 11 जून, 2024 तक लगभग 266 एलएमटी गेहूं की खरीद की है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की आवश्यकता, जो लगभग 184 एलएमटी है, को पूरा करने के बाद, आवश्यकता पड़ने पर बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए पर्याप्त गेहूं का भंडार उपलब्ध होगा।

बफर स्टॉकिंग मानदंड वर्ष की प्रत्येक तिमाही के लिए अलग-अलग होते हैं। 1 जनवरी, 2024 तक गेहूं का भंडार 138 एलएमटी के निर्धारित बफर मानक के मुकाबले 163.53 एलएमटी था। गेहूं का स्टॉक किसी भी समय तिमाही बफर स्टॉक मानदंडों से नीचे नहीं रहा है। इसके अलावा, वर्तमान में गेहूं के आयात पर शुल्क संरचना में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।

News Potli.
Clip & Share
“

— सरकार का दावा- भारत के पास गेहूं का पर्याप्‍त स्‍टॉक, आयात शुल्‍क में बदलाव की कोई योजना नहीं

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs