News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सभी उर्वरकों पर 5% GST की मांग, उर्वरक उद्योग ने बजट से पहले रखी बड़ी मांग
एग्री बुलेटिन

सभी उर्वरकों पर 5% GST की मांग, उर्वरक उद्योग ने बजट से पहले रखी बड़ी मांग

उर्वरक कंपनियों ने बजट से पहले मांग की है कि सभी उर्वरकों पर 5% जीएसटी लगे, फंसा हुआ जीएसटी रिफंड जल्दी मिले और वन नेशन–वन लाइसेंस लागू हो, ताकि लागत घटे और किसानों को बेहतर फायदा मिले।

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Jan 2026· 2 min read

सभी उर्वरकों पर 5% GST की मांग, उर्वरक उद्योग ने बजट से पहले रखी बड़ी मांग

सभी उर्वरकों पर 5% GST की मांग, उर्वरक उद्योग ने बजट से पहले रखी बड़ी मांग

उर्वरक कंपनियों ने बजट से पहले मांग की है कि सभी उर्वरकों पर 5% जीएसटी लगे, फंसा हुआ जीएसटी रिफंड जल्दी मिले और वन नेशन–वन लाइसेंस लागू हो, ताकि लागत घटे और किसानों को बेहतर फायदा मिले।

भारतीय माइक्रो-फर्टिलाइज़र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सभी उर्वरकों पर एक समान 5% जीएसटी लागू किया जाए, जो फर्टिलाइज़र कंट्रोल ऑर्डर (FCO) के तहत आते हैं। साथ ही, कंपनियों को अतिरिक्त जीएसटी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) की जल्दी रिफंड मिले और वन नेशन–वन लाइसेंस सिस्टम लागू किया जाए।

GST 2.0 में और सुधार की जरूरत
बिज़नेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक एसोसिएशन का कहना है कि भले ही GST 2.0 एक बड़ा सुधार है और कुछ उर्वरकों पर टैक्स 12% से घटकर 5% हुआ है, लेकिन अब दिक्कत यह है कि कच्चे माल और सेवाओं पर टैक्स ज्यादा है, जबकि तैयार उर्वरक पर कम। इससे कंपनियों का पैसा जीएसटी रिफंड में फंस जाता है और कामकाज के लिए नकदी की कमी हो जाती है।

ये भी पढ़ें - देश की 73% खाद ज़रूरत स्वदेशी उत्पादन से पूरी: सरकार

वन नेशन–वन लाइसेंस की माँग
एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मिर्चंदानी ने कहा कि अगर जीएसटी रिफंड समय पर मिल जाए, तो कंपनियां बेहतर गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और किसानों तक पहुंच बढ़ाने में निवेश कर सकेंगी।
इसके अलावा, एसोसिएशन ने वन नेशन–वन लाइसेंस की मांग की है, ताकि हर राज्य और जिले में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत न पड़े। इसके लिए एक डिजिटल पोर्टल बनाने का सुझाव दिया गया है, जिससे लाइसेंस प्रक्रिया तेज और आसान हो सके।उनका कहना है कि इससे कंपनियों की लागत घटेगी और किसानों को अच्छी गुणवत्ता के उर्वरक जल्दी और आसानी से मिल पाएंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सभी उर्वरकों पर 5% GST की मांग, उर्वरक उद्योग ने बजट से पहले रखी बड़ी मांग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbudget sessionfertilizer companieskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs