News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. शीतलहर में ऐसे करें फसलों की देखभाल, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइज़री
एग्री बुलेटिन

शीतलहर में ऐसे करें फसलों की देखभाल, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइज़री

देश के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। ख़ासकर उत्तर भारत के राज्यों में। इतने कम तापमान में लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आ

NP

Pooja Rai·Correspondent·18 Jan 2025· 3 min read

शीतलहर में ऐसे करें फसलों की देखभाल, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइज़री

शीतलहर में ऐसे करें फसलों की देखभाल, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइज़री

देश के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। ख़ासकर उत्तर भारत के राज्यों में। इतने कम तापमान में लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आम लोगों से ज्यादा किसान परेशान हैं। क्योंकि इसका असर उनकी रबी की फसल पर पड़ रहा है।जानकारों के मुताबिक़ इतनी ठंडी फसलों के लिए सही नहीं है। ऐसी ठंड में पौधों के फूल खराब होकर झड़ने लगते हैं, पत्तियाँ बदरंग होने लगती हैं, जिससे उपज में कमी आने का खतरा रहता है। ऐसे में बिहार के कृषि विभाग ने किसानों के लिए फसलों की देखभाल के लिए एडवाइज़री जारी की है। इसमें बताया गया है कि फसलों को पाले से कैसे बचाएं।

शीतलहर में फसलों की ऐसे करें देखभाल

1. जब भी शीतलहर या पाला पड़ने की आशंका हो उस समय फसलों में हल्की सिंचाई कर दें। ऐसा करने से फसलों को पाले से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

2. शीतलहर के दिनों में फसलों की निराई गुड़ाई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से मिट्टी का तापमान कम हो जाता है, जिससे फसलों में पाला लगने का खतरा बढ़ जाता है।

3. पाला पड़ने की संभावना वाले दिनों में शाम होने के बाद खेतों के चारों कोने पर घास फूस जलाकर धुआं करना चाहिए। इससे पाला सीधे तौर पर फसल पर नहीं गिर पाता है और तापमान कम नहीं होता है, जिससे फसलों को नुकसान नहीं होता है।

4. फसलों में पाला की आशंका होने पर घुलनशील गंधक 80 प्रतिशत डब्ल्यूपी का 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।क्योंकि इस गंधक से पौधों में गर्मी बनती है और पाला लगने का खतरा कम हो जाता है।

5. नर्सरी में प्याज, मिर्च, टमाटर, बैगन इत्यादि सब्जियां भी पाले से प्रभावित होती है। इन्हें बचाने के लिए पॉलीथिन या अन्य तरीके से पौधों को ढक देना चाहिए। इसके अलावा पौधों को ढकने के लिए गांव में पुआल का इस्तेमाल किया जा सकता है। पौधों को ढ़कते समय ध्यान रखें कि पौधों का पूर्वी दक्षिण भाग खुला रहे, ताकि पौधों को दोपहर में धूप मिलती रहे। बता दें कि पुआल का प्रयोग फरवरी महीने तक करना चाहिए।

6. शीतलहर और पाला एक सामायिक घटना है, जबकि झुलसा एक फफूंद के द्वारा फैलने वाला रोग है। इसका संक्रमण बहुत तेजी से फसलों पर पड़ता है, इसलिए इस रोग को चक्रवृद्धि ब्याज रोग भी कहते हैं। झुलसा रोग की तीव्रता काफी अधिक बढ जाने की स्थिति में फसलों पर एक फफूंदनाशी का छिड़काव सात दिनों के अंतराल पर करना चाहिए। इस फफूंदनाशी में मैंकोजेब, कार्बेंडाजिम और जिनेब का 2 से 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर फसलों पर छिड़काव करना चाहिए।

इसे लेकर अगर आपको अधिक जानकारी चाहिए तो आप निकटतम कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसान कॉल सेन्टर के टोल फ्री नं. 18001801551 पर बात करके भी अपनी फसलों को पाले से बचाने की उपाय जान सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— शीतलहर में ऐसे करें फसलों की देखभाल, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइज़री

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potlirabi cropWinter
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs