News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. शहद से समृद्धि: बिहार में शहद उत्पादन में 177% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
एग्री बुलेटिन

शहद से समृद्धि: बिहार में शहद उत्पादन में 177% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

बिहार में पिछले 10 साल में शहद उत्पादन 177% बढ़ा है। राज्य सरकार नई मधु नीति लाकर उत्पादन, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत करेगी। 2024 में देश के कुल शहद उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी 1

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Jan 2026· 2 min read

शहद से समृद्धि: बिहार में शहद उत्पादन में 177% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

शहद से समृद्धि: बिहार में शहद उत्पादन में 177% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

बिहार में पिछले 10 साल में शहद उत्पादन 177% बढ़ा है। राज्य सरकार नई मधु नीति लाकर उत्पादन, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत करेगी। 2024 में देश के कुल शहद उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी 12.30% रही। मधुमक्खी पालन योजना से किसानों, महिलाओं और युवाओं को कम लागत में रोजगार और अतिरिक्त आय मिल रही है।

बिहार में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले 10 वर्षों में राज्य का शहद उत्पादन करीब 177 प्रतिशत बढ़ा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार अब नई मधु नीति लाने की तैयारी कर रही है, ताकि शहद से जुड़ी पूरी व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि सरकार शहद के उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग, गुणवत्ता जांच, ब्रांडिंग और मार्केटिंग तक हर स्तर पर काम कर रही है। इसका मकसद बिहार के शहद को देश और विदेश के बाजारों में अच्छी पहचान और बेहतर दाम दिलाना है।

शहद उत्पादन में बिहार की मजबूत स्थिति
साल 2024 में देश के कुल शहद उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी 12.30 प्रतिशत रही, जिससे बिहार देश के प्रमुख शहद उत्पादक राज्यों में शामिल हो गया है। अभी राज्य में करीब 18,600 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन हो रहा है और इस साल का लक्ष्य 22,000 मीट्रिक टन रखा गया है।

रोजगार और आय का आसान जरिया
सरकार की मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन योजना के जरिए छोटे और सीमांत किसान, भूमिहीन परिवार, महिलाएं और ग्रामीण युवा कम लागत और कम जगह में रोजगार पा सकते हैं। यह योजना “छोटी शुरुआत, बड़ा फायदा” के सिद्धांत पर आधारित है और गांवों में आय बढ़ाने के साथ पोषण सुरक्षा को भी मजबूत कर रही है।

किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी
मधुमक्खी पालन से शहद और मोम जैसे उत्पादों से सीधी कमाई होती है। साथ ही, मधुमक्खियों द्वारा परागण से फल, सब्जी और तिलहनी फसलों की पैदावार और गुणवत्ता भी बढ़ती है। योजना के तहत मधुमक्खी बॉक्स, कॉलोनी, शहद निकालने की मशीन, फूड-ग्रेड कंटेनर जैसे जरूरी उपकरणों पर आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके अलावा, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कृषि मंत्री ने किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं से अपने जिला उद्यान कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ लेने और बिहार की इस “मधु क्रांति” का हिस्सा बनने की अपील की है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— शहद से समृद्धि: बिहार में शहद उत्पादन में 177% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsHONEY PRODUCTIONHONEYBEEkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs