News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. शहद निर्यात को राहत: MEP 31 मार्च 2026 तक बढ़ा
एग्री बुलेटिन

शहद निर्यात को राहत: MEP 31 मार्च 2026 तक बढ़ा

सरकार ने प्राकृतिक शहद के निर्यात पर 1,400 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है, ताकि भारतीय शहद को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती मिल सके। भारत दुनिया के बड़े

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Jan 2026· 3 min read

शहद निर्यात को राहत: MEP 31 मार्च 2026 तक बढ़ा

शहद निर्यात को राहत: MEP 31 मार्च 2026 तक बढ़ा

सरकार ने प्राकृतिक शहद के निर्यात पर 1,400 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है, ताकि भारतीय शहद को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती मिल सके। भारत दुनिया के बड़े शहद उत्पादक और निर्यातक देशों में शामिल है और अमेरिका, यूएई व सऊदी अरब जैसे देशों में शहद भेजता है। साथ ही सरकार राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के जरिए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रही है।

सरकार ने प्राकृतिक शहद (Natural Honey) के निर्यात को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब शहद के निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) 1,400 डॉलर प्रति टन 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। यह जानकारी विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की अधिसूचना में दी गई है।सरकार ने इससे पहले अगस्त में शहद का MEP 2,000 डॉलर से घटाकर 1,400 डॉलर प्रति टन किया था, ताकि भारतीय शहद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सके। यह व्यवस्था पहले 31 दिसंबर 2025 तक थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

निर्यात का हाल
वर्तमान वित्त वर्ष (अप्रैल–अक्टूबर) में भारत ने 60,002 टन शहद का निर्यात किया, जिसकी कीमत लगभग 118 मिलियन डॉलर रही। वहीं, वित्त वर्ष 2024–25 में भारत ने 1 लाख टन से ज्यादा शहद का निर्यात किया था, जिसकी कुल कीमत 206.47 मिलियन डॉलर थी।

कहाँ जाता है भारतीय शहद
भारत दुनिया के बड़े शहद उत्पादक और निर्यातक देशों में शामिल है। भारतीय शहद का प्रमुख निर्यात अमेरिका, यूएई, सऊदी अरब और कतर जैसे देशों में होता है।

ये भी पढ़ें - साल 2025 में खेती-किसानी का नया दौर: e-NAM, KCC सीमा, फसल बीमा में सुरक्षा समेत कई बड़े बदलाव

किस तरह का शहद निर्यात होता है?
भारत से सरसों/रेपसीड शहद, यूकेलिप्टस शहद, लीची शहद, सूरजमुखी शहद सहित कई तरह के प्राकृतिक शहद निर्यात किए जाते हैं।शहद उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 17%, पश्चिम बंगाल का 16%, पंजाब का 14%, बिहार का 12% और राजस्थान का 9%
का योगदान है।

मीठी क्रांति और सरकारी योजना
देश भर में सरकार शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (NBHM) चला रही है, जिसे ‘स्वीट रिवोल्यूशन’ का हिस्सा माना जाता है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक और संगठित तरीके से मधुमक्खी पालन को बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाना है।यह योजना नेशनल बी बोर्ड (NBB) के जरिए लागू की जा रही है। इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू किया गया था। पहले इसके लिए ₹500 करोड़ का बजट तय किया गया था, जिसे अब 2025–26 तक बढ़ा दिया गया है, और इसमें ₹370 करोड़ की राशि शेष है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— शहद निर्यात को राहत: MEP 31 मार्च 2026 तक बढ़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
honey exporthoney minimum export priceHONEY PRODUCTIONNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs