News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. वैश्विक संकट के बावजूद देश में खाद आपूर्ति सामान्य: केंद्र सरकार
एग्री बुलेटिन

वैश्विक संकट के बावजूद देश में खाद आपूर्ति सामान्य: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने कहा है कि खरीफ 2025 सीजन में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को समय पर व पर्याप्त मात्रा में सप्लाई दी जा रही है। राजस्थान और यूपी में एमआरपी से ज्यादा दाम पर खाद बेचने वालों पर कार्

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Aug 2025· 2 min read

वैश्विक संकट के बावजूद देश में खाद आपूर्ति सामान्य: केंद्र सरकार

वैश्विक संकट के बावजूद देश में खाद आपूर्ति सामान्य: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने कहा है कि खरीफ 2025 सीजन में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को समय पर व पर्याप्त मात्रा में सप्लाई दी जा रही है। राजस्थान और यूपी में एमआरपी से ज्यादा दाम पर खाद बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 183 लाख टन यूरिया, 49 लाख टन डीएपी और 97 लाख टन कॉम्प्लेक्स खाद उपलब्ध है, जो जरूरत से कहीं ज्यादा है। वैश्विक संकट के बावजूद सरकार की कूटनीतिक और सप्लाई व्यवस्थाओं की वजह से खाद की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा खरीफ सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को समय पर और बराबर मात्रा में खाद मिले, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।

इसी बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के हर जिले में खाद आसानी से उपलब्ध हो ताकि किसानों को परेशानी न हो। वहीं, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में यूरिया ब्लैक मार्केट में 400 रुपये प्रति बोरी बेचा जा रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 266 रुपये है। उन्होंने राज्य सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की। पिछले महीने, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खुद एक विक्रेता को यूरिया एमआरपी से ज्यादा दाम पर बेचते पकड़ा और उसका लाइसेंस निलंबित करने का आदेश दिया था।

खरीफ सीजन में 183 लाख टन यूरिया उपलब्ध
खाद विभाग ने बताया कि इस खरीफ सीजन में 183 लाख टन यूरिया उपलब्ध है, जबकि जरूरत 143 लाख टन की थी और अब तक 155 लाख टन की बिक्री हो चुकी है। यह पिछले साल की तुलना में 13 लाख टन ज्यादा है। इसी तरह, डीएपी की उपलब्धता 49 लाख टन है, जबकि जरूरत 45 लाख टन की थी। कॉम्प्लेक्स खाद (N,P,K,S वाले) की उपलब्धता 97 लाख टन है और बिक्री 64.5 लाख टन हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - नकली केमिकल से सोयाबीन की फसल को नुकसान, कंपनी का लाइसेंस निलंबित

खाद की आपूर्ति सामान्य
सरकार ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद समय पर कूटनीतिक बातचीत, सप्लाई की बेहतर व्यवस्था और लंबी अवधि के समझौतों की वजह से किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी गई। इसलिए इस खरीफ 2025 सीजन में सभी राज्यों में खाद की आपूर्ति सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— वैश्विक संकट के बावजूद देश में खाद आपूर्ति सामान्य: केंद्र सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscentral governmentFertilizerkheti kisaniNews PotlirajasthanShivraj Singh Chouhantelanganauttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs