News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'विकसित भारत, विकसित खेती के बिना संभव नहीं'- शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

'विकसित भारत, विकसित खेती के बिना संभव नहीं'- शिवराज सिंह चौहान

'एक जमाना था, जब हम अमेरिका का सड़ा हुआ पीएल 480 गेहूं मंगवाते थे, पेट भरने के लिए रिजेक्टेड गेहूं मंगाना पड़ता था, लेकिन मैं अपने वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं कि, आज हम एक के बाद एक नई किस्में तैयार

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Apr 2025· 3 min read

'विकसित भारत, विकसित खेती के बिना संभव नहीं'- शिवराज सिंह चौहान

'विकसित भारत, विकसित खेती के बिना संभव नहीं'- शिवराज सिंह चौहान

'एक जमाना था, जब हम अमेरिका का सड़ा हुआ पीएल 480 गेहूं मंगवाते थे, पेट भरने के लिए रिजेक्टेड गेहूं मंगाना पड़ता था, लेकिन मैं अपने वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं कि, आज हम एक के बाद एक नई किस्में तैयार कर रहे हैं। नए गेहूं की किस्म तैयार करने के प्रयोग हो रहे हैं।' आईसीएआर- भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में जीन एडिटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन में बोले केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

उन्होंने कहा कि आज भारत गेहूं के उत्पादन में चीन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। हम अपना ही नहीं दुनिया के अन्य देशों का भी पेट भर रहे हैं। हमारा शरबती गेहूं आज दुनिया में धूम मचा रहा है। हमारे अन्न के भंडार भरे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त अनाज मिल रहा है। किसान अन्नदाता हैं, अन्न जीवन देता है तो किसान जीवनदाता भी हैं। किसान की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। मंत्री ने 22 अप्रैल को हरियाणा के करनाल में आईसीएआर- भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में जीन एडिटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया और किसानों से संवाद भी किया। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन के लिए किसानों और वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की, वहीं भविष्य के प्रमुख शोध क्षेत्रों पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश के हर संभाग में लगेंगे किसान मेले, 3 मई को उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले से होगी शुरुआत

विकसित भारत, विकसित खेती के बिना संभव नहीं
मंत्री ने कहा कि लगातार कोशिश यही है कि कैसे कृषि के क्षेत्र में और बेहतर करें। उन्होंने कहा कि, विकसित भारत, विकसित खेती के बिना संभव नहीं है और समृद्धि का मार्ग यही है। कृषि के लिए हमारी 6 सूत्रीय रणनीति है, पहला उत्पादन बढ़ाना, दूसरा उत्पादन की लागत घटाना, तीसरा फसलों के ठीक दाम, चौथा नुकसान की भरपाई, पांचवा खेती का विविधिकरण और छठा प्राकृतिक खेती। शिवराज सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरे के बावजूद हमने 25 प्रतिशत उत्पादन बढ़ाया है।

इस अवसर पर किसानों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि रोग प्रतिरोधी किस्मों के उपयोग के कारण उन्हें कवकनाशकों के छिड़काव की कमोबेश जरूरत नहीं पड़ी। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने संस्थान में चल रहे विभिन्न अनुसंधान, समन्वय और शिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी तथा हितधारकों और जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'विकसित भारत, विकसित खेती के बिना संभव नहीं'- शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsicarkheti kisaniNews PotliShivraj Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs