News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की तैयारी में जुटा यूपी, कृषि मंत्री ने दिया ये अहम निर्देश
एग्री बुलेटिन

'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की तैयारी में जुटा यूपी, कृषि मंत्री ने दिया ये अहम निर्देश

देश में 29 मई से 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' शुरू होने जा रहा है, जो 12 जून तक चलेगा. इसके बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है. इस अभियान को सफल बनाने में यूपी सरकार के कृ

NP

Pooja Rai·Correspondent·23 May 2025· 3 min read

'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की तैयारी में जुटा यूपी, कृषि मंत्री ने दिया ये अहम निर्देश

'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की तैयारी में जुटा यूपी, कृषि मंत्री ने दिया ये अहम निर्देश

देश में 29 मई से 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' शुरू होने जा रहा है, जो 12 जून तक चलेगा. इसके बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है. इस अभियान को सफल बनाने में यूपी सरकार के कृषि और पशुपालन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को विधान भवन कार्यालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम करने की योजना बनाई गई है.

'विकसित कृषि संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है. इस अभियान में किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उर्वरकों और जैविक कीटनाशकों के प्रयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के लिए संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक और शिक्षित किया जाएगा. साथ ही खरीफ फसलों में समुचित जल प्रबंधन के महत्व के बारे में समझाया जाएगा. इसके अलावा इस अभियान में कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) संस्थानों और इफको के माध्यम से किया जाएगा.

ये भी पढ़ें - हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, ढैंचा की खेती के लिए प्रति एकड़ 1 हजार रुपये दे रही है सरकार

बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग और पशुपालन विभाग से जुड़े सभी मंत्रालयों के मंत्री और अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्दश दिया गया. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी अधिकारियों को बैठक में इस अभियान को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया. उसी तरह केंद्र सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि और पशुपालन से जुड़े सभी विभागों को संयुक्त रूप से काम करने की योजना बनाई गई है ताकि किसानों को लाभ मिल सके.

क्या है अभियान का उद्देश्य?
इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीकों, नई किस्मों और किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूक करना भी है. इसके तहत वैज्ञानिकों के माध्यम से इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के साथ खरीफ में मक्का, अरहर, उड़द, तिल और धान और क्षेत्र विशेष के लिए फसलों की उन्नत प्रजातियों, उनके चयन और जलवायु परिवर्तन 'पैकेज ऑफ प्रैक्टिस' पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. अभियान के दौरान धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) और दलहनी फसलों के लिए उन्नत बुवाई पद्धतियों जैसे ब्रांड एंड फरो रिज एंड फाफरो पर विशेष जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इस अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार "डबल इंजन की सरकार" के प्रभाव को प्रदर्शित करते हुए किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रख रही है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की तैयारी में जुटा यूपी, कृषि मंत्री ने दिया ये अहम निर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliSurya pratap shahiuttar pradeshखेती किसानीविकसित कृषि संकल्प अभियान
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs