News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. वर्ष 2014-15 से अब तक खरीफ सीजन में अनाज उत्पादन 31.23% बढ़ा, अच्छे मानसून से इस साल भी रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद
एग्री बुलेटिन

वर्ष 2014-15 से अब तक खरीफ सीजन में अनाज उत्पादन 31.23% बढ़ा, अच्छे मानसून से इस साल भी रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बार खरीफ फसल की रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद है। ये उम्मीद उन्हें सामान्य से अधिक मानसून की बारिश और सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के चलते है। कृषि मंत्

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Jun 2025· 2 min read

वर्ष 2014-15 से अब तक खरीफ सीजन में अनाज उत्पादन 31.23% बढ़ा, अच्छे मानसून से इस साल भी रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

वर्ष 2014-15 से अब तक खरीफ सीजन में अनाज उत्पादन 31.23% बढ़ा, अच्छे मानसून से इस साल भी रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बार खरीफ फसल की रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद है। ये उम्मीद उन्हें सामान्य से अधिक मानसून की बारिश और सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के चलते है। कृषि मंत्री इन दोनों 15 दिन के देशव्यापी ‘विकसित कृषि अभियान’ पर हैं। उन्होंने कहा कि खरीफ की बुवाई से पहले इस अभियान से पॉलिसी तथा रिसर्च को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कृषि उत्पादन बढ़ाना है।

कृषि मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार 2024-25 के खरीफ सीजन में देश में 16.80 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ था। वर्ष 2014-15 से अब तक खरीफ सीजन में अनाज उत्पादन 31.23 प्रतिशत बढ़ा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बात चीत में कृषि मंत्री ने नकली और खराब क्वालिटी के कीटनाशकों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियमों की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर के संतुलित इस्तेमाल के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड को बेहतर तरीके से लागू करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें - किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि लागतों पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी देने के बजाय सीधे आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए: उपराष्ट्रपति

इनपुट के आधार पर रिसर्च प्लान और पॉलिसी बनाई जाएगी
कृषि मंत्री इस अभियान के तहत अभी तक 10 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर किसानों ने बताया कि फसलों की कुछ किस्मों में कीटों के प्रति रेजिस्टेंस डेवलप हो गया है। किसानों ने नकली कीटनाशकों को लेकर चिंता जताई और उपज के दाम तेजी से घटने की स्थिति में बेहतर सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि इस इनपुट के आधार पर अल्प अवधि, मध्यम अवधि और दीर्घ अवधि के लिए रिसर्च प्लान और पॉलिसी बनाई जाएगी।

अच्छे उत्पादन की उम्मीद
चौहान ने कहा, ”इन प्रयासों और संभावित अच्छे मानसून के साथ, 2025-26 में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन में एक नया रिकॉर्ड हासिल करने में मदद मिलेगी।” धान जैसी खरीफ फसलों की बुवाई जुलाई में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ शुरू होती है। इस साल मानसून की बारिश सामान्य रहने का अनुमान है।दलहन और तिलहन उत्पादन पर कृषि मंत्री ने कहा कि इनके आउटपुट में सुधार आया है, लेकिन आयात पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए अभी भारत को काफी आगे जाना पड़ेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— वर्ष 2014-15 से अब तक खरीफ सीजन में अनाज उत्पादन 31.23% बढ़ा, अच्छे मानसून से इस साल भी रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskharif crop productionkheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs