News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. लगातार बारिश ने डुबो दी अगेती सब्ज़ी की खेती, लागत निकालना भी मुश्किल
एग्री बुलेटिन

लगातार बारिश ने डुबो दी अगेती सब्ज़ी की खेती, लागत निकालना भी मुश्किल

इस बार की लगातार बारिश ने अगेती सब्ज़ियों की खेती को बुरी तरह प्रभावित किया है। किसानों का कहना है कि फसल सड़ गई, फंगस लग गया और कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गई है। हालत यह है कि लागत निकालना भी मुश्किल

NP

Pooja Rai·Correspondent·11 Sep 2025· 2 min read

लगातार बारिश ने डुबो दी अगेती सब्ज़ी की खेती, लागत निकालना भी मुश्किल

लगातार बारिश ने डुबो दी अगेती सब्ज़ी की खेती, लागत निकालना भी मुश्किल

इस बार की लगातार बारिश ने अगेती सब्ज़ियों की खेती को बुरी तरह प्रभावित किया है। किसानों का कहना है कि फसल सड़ गई, फंगस लग गया और कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गई है। हालत यह है कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और पश्चिमी यूपी के किसान सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं, जिससे सब्ज़ियों के दाम बढ़ने की आशंका है।

इस साल मानसून ने किसानों के लिए दो तस्वीरें पेश की हैं। जहां कुछ फसलों के लिए बारिश वरदान बनी, वहीं सब्ज़ियों की अगेती खेती करने वालों के लिए यह अभिशाप साबित हुई है।

हरियाणा के करनाल ज़िले में किसान कई सालों से अगेती फूल गोभी की खेती कर रहे हैं। इन किसानों का मकसद जल्दी फसल बेचकर मुनाफा कमाना होता है। पिछले साल यही गोभी उन्हें 8–10 लाख रुपये तक की कमाई करवा गई थी। लेकिन इस बार लगातार बारिश ने सारी मेहनत चौपट कर दी। खेतों में पानी भर गया, फसल गल गई और फ़ंगस लगने से पूरी उपज बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि 2–2.5 लाख रुपये की लागत लगाने के बाद अब 2 लाख रुपये भी निकालना मुश्किल हो रहा है।

न्यूज़पोटली से बातचीत में किसानों ने बताया कि बारिश के कारण उनकी मेहनत, समय और पैसे सब पर पानी फिर गया है।

यह हाल सिर्फ करनाल का नहीं है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों में अगेती सब्ज़ी की खेती पर बारिश का कहर टूटा है। टमाटर, गोभी, भिंडी और अन्य सब्ज़ियों के खेत भी पानी और बीमारियों से प्रभावित हुए हैं।

आपको बता दें कि जब अगेती फसलें बर्बाद होती हैं तो सीधे असर बाज़ार पर पड़ता है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में हरी सब्ज़ियाँ महंगी मिल सकती हैं। किसानों की मेहनत तो डूब ही गई, लेकिन अब इसकी मार उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ने वाली है।

वीडियो देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— लगातार बारिश ने डुबो दी अगेती सब्ज़ी की खेती, लागत निकालना भी मुश्किल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsharyanakarnalkheti kisaniNews Potlirainvegetables farmingखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs