News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. लगभग 15 सौ कलस्टर में लाखों किसानों तक प्राकृतिक खेती को ले जाने का लक्ष्य: कृषि मंत्री चौहान
एग्री बुलेटिन

लगभग 15 सौ कलस्टर में लाखों किसानों तक प्राकृतिक खेती को ले जाने का लक्ष्य: कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वदेशी शोध संस्थान के विजन ऑफ भारत 2047 के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत महान था,

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Apr 2025· 4 min read

लगभग 15 सौ कलस्टर में लाखों किसानों तक प्राकृतिक खेती को ले जाने का लक्ष्य: कृषि मंत्री चौहान

लगभग 15 सौ कलस्टर में लाखों किसानों तक प्राकृतिक खेती को ले जाने का लक्ष्य: कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वदेशी शोध संस्थान के विजन ऑफ भारत 2047 के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत महान था, महान है और महान रहेगा। हमारा राष्ट्र अत्यंत प्राचीन और महान है। समृद्धि के पैमाने भी अलग-अलग होते हैं सिर्फ आर्थिक रूप से संपन्नता को समृद्धि नहीं माना जाता है। हमारा इतिहास बहुत पुराना है, 5 हजार साल से अधिक के इतिहास से तो हम अवगत है।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि हम कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि एक समय था जब हम अपनी जनता का पेट भरने के लिए अमरीका से निम्न स्तर का गेहूं लेने के लिए मजबूर थे लेकिन आज देश में अन्न के भंडार भर हुऐ हैं। हमारा शरबती गेहूं आज दुनिया में धूम मचा रहा है। हमारे खाद्यान्न का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा हैं। जलवायु परिवर्तन के खतरों के बावजूद, बढ़ते हुये तापमान और अनिश्चित मौसम के बावजूद भी हमने देश के खाद्यान्न को ही नहीं बढ़ाया है, बल्कि अपनी जनता का पेट भी भरा है, साथ ही कई देशों को अन्न का निर्यात भी किया है। हम दलहन और तिलहन का उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि के लिए हमारी 6 सूत्रीय रणनीति है, पहला उत्पादन बढ़ाना और उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छे बीज, कृषि पद्धतियां आदि, दूसरा उत्पादन की लागत घटाना, तीसरा फसलों के ठीक दाम, चौथा नुकसान की भरपाई, पांचवा खेती का विविधिकरण और छठा प्राकृतिक खेती।

ये भी पढ़ें - मौसम या बीमारी का प्रकोप, क्यों खराब हो गई तरबूज की फसल?

साढ़े सात लाख किसान प्राकृतिक खेती करें
केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि एक करोड़ किसानों को सेनसेंटाइज किया जा रहा है, प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हम लगभग 15 सौ कलस्टर में साढ़े सात लाख किसानों तक प्राकृतिक खेती को ले जायें ताकि ये किसान अपने खेत के एक हिस्से में प्राकृतिक खेती को प्रारम्भ करे। हम सभी को धरती को भी कीटनाशकों से बचाना होगा। कीटनाशकों के कारण कई पक्षियों का नामोनिशान ही मिट गया है और नदियां भी प्रदूषित हो रही हैं।
मंत्री चौहान ने प्रचीन काल के कई उदाहरण देते हुए कहा कि जब पश्चिम के लोग अपने शरीर को पत्तों और छालों से ढ़का करते थे तो हमारे यहां मलमल बन गया था। हमारे ऋषियों ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् यानी सारी दुनिया एक परिवार है। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित, गौरवशाली, वैभवशाली, सम्पन्न, समृद्ध व शक्तिशाली भारत के निर्माण का महाभियान चला हुआ है।

शहरों के विकास से ही काम नहीं चलेगा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शहरों के विकास से ही काम नहीं चलेगा, स्वावलंबी व विकसित गांव कैसे बने, सड़कों का नेटवर्क, गांव में बुनियादी सुविधायें, पक्का मकान, शुद्ध पीने का पानी, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, स्थानीय बाजार और गांव के लिए जरुरी चीजें गांव में ही कैसे उत्पादित कर पायें, उस पर काम करने का प्रयास किया जाये। उन्होंने कहा कि यह सब हमें करना पड़ेगा तभी गांव विकसित होगा। गांव का हर परिवार किसी न किसी रोजगार से जुड़ा हो उस दृष्टि से भी प्रयत्न करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानवीय गुणों के साथ ही सबका विकास हो। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण की भी चिंता की जाये। प्रकृति का दोहन करें ना कि शोषण करें । विकसित देशों की तुलना में भारत केवल 7 प्रतिशत कार्बन उर्त्सजन करता है। भारत में प्रकृति की भी पूजा की जाती है। इसका ध्यान हमें रखना है। प्रकृति का संरक्षण करते हुए ही विकास करना है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी जल्दी ही बनने वाली है। हम अपना विकास भी करेंगे और दुनिया को भी राह दिखायेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने संबोधन के अंत में कहा कि जिस दिशा में हम बढ़ रहे हैं विश्व शांति का कोई दर्शन अगर करायेगा तो वह भारत ही करायेगा। ऐसे भारत के निर्माण में हम सब सहयोगी बनें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— लगभग 15 सौ कलस्टर में लाखों किसानों तक प्राकृतिक खेती को ले जाने का लक्ष्य: कृषि मंत्री चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliकृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs