News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. लखनऊ आम महोत्सव 2025: 800 किस्मों की खुशबू से महका आयोजन, आमों की लूट का वीडियो वायरल
एग्री बुलेटिन

लखनऊ आम महोत्सव 2025: 800 किस्मों की खुशबू से महका आयोजन, आमों की लूट का वीडियो वायरल

तीन दिनों तक चले लखनऊ आम महोत्सव का समापन हो गया है। योगी और मोदी आम इस बार आकर्षण का केंद्र रहे। आम महोत्सव के आखिरी दिन आमों ली लूट मच गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लख

NP

Jalish·Reporter·07 Jul 2025· 4 min read

लखनऊ आम महोत्सव 2025: 800 किस्मों की खुशबू से महका आयोजन, आमों की लूट का वीडियो वायरल

लखनऊ आम महोत्सव 2025: 800 किस्मों की खुशबू से महका आयोजन, आमों की लूट का वीडियो वायरल

तीन दिनों तक चले लखनऊ आम महोत्सव का समापन हो गया है। योगी और मोदी आम इस बार आकर्षण का केंद्र रहे। आम महोत्सव के आखिरी दिन आमों ली लूट मच गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिनों तक चले आम महोत्सव 2025 में 800 वैरायटी के आमों की मिठास और खुशबू ने सभी का दिल जीत लिया। 8 सालों से आयोजित हो रहे आम महोत्सव में इस बार आमों की सर्वाधिक प्रदर्शनी करने का अवॉर्ड एससी शुक्ला को दिया गया। उन्होंने 121 आम की अलग-अलग प्रजातियों का प्रदर्शन कर महोत्सव का आकर्षण बढ़ाया। इनमें 21 प्रजातियां ऐसी थीं, जो देसी थीं और विलुप्त हो रही हैं। जिसके कारण उन्हें उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उद्यान रत्न से सम्मानित किया।

किस कटेगरी में किसको मिला अवॉर्ड?

आम उत्पादकों, किसानों और बागवानी से जुड़े 67 विजेताओं को 19 श्रेणियों में कुल 151 अवॉर्ड दिए गए। सबसे ज्यादा 21 पुरस्कार मलिहाबाद के किसान अब्दुल सलीम को मिला, जबकि मलिहाबाद के ही इकबाल अहमद को 15 अवॉर्ड मिले। एससी शुक्ला को 11 पुरस्कार मिले। वहीं 121 प्रजातियों की प्रदर्शन के लिए एससी शुक्ला को प्रथम, 72 प्रजातियों के लिए पद्मश्री हाजी कलीमुल्ला खान को दूसरा और 63 प्रजातियों के लिए अवध आम उत्पादक और बागवानी समिति को थर्ड अवॉर्ड मिला है।

चर्चा में योगी और मोदी आम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों दिनों तक चले आम महोत्सव का उद्घाटन किया। इस बार प्रदर्शन में उनके नाम के आम आकर्षण का केंद्र बना रहा। महोत्सव में योगी और मोदी आम की बहुत चर्चा रही। महोत्सव में प्रदर्शित प्रजातियों में 5 ग्राम के मोती दाना से लेकर 4 किलोग्राम के आम की सैकड़ों किस्में प्रदर्शित की गईं।

महिलाबाद के किसान उपेंद्र कुशवाहा को ‘मोदी मैंगो’ का ट्रेडमार्क मिल चुका है। उन्होंने न्यूज़ पोटली से बातचीत में उन्होंने कहा,

“इसको हम इस महोत्सव में इसलिए लेकर आए हैं, हमको भारत सरकार ने सर्टिफिकेट दे दिया है। अब ये आम आपके नाम पर रजिस्टर्ड आम हो गया है। ये आपके नाम पेटेंट हो गया है। इसको ना कोई और इस्तेमाल कर सकता है ना ही कोई बेच सकता है।“

उद्यान मंत्री ने क्या कहा?

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “एक एकड़ खेत में गेहूं उगाकर किसान सिर्फ 40 हजार रुपये तक ही कमा सकता है। वहीं एक एकड़ में उद्यान विभाग 15 लाख रुपये की शिमला मिर्च तैयार करता है। इस बार जिन किसानों ने आम में पेपरबैग लगाया और जिन्होंने नहीं लगाया वो इसका फर्क अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए नई तकनीक अपनाकर किसानों के लिए आम का उत्पादन बढ़ाना बहुत जरूरी है।

बड़ी तादाद में देशभर से लोग इस आम महोत्सव में आए। लखनऊ की एलिना मौर्या महोत्सव में बहुत उत्साहित दिखीं।

“मैं जो कुछ भी टीवी भी देकती थी, वो आज मेरी आंखों के सामने है। आम की मल्लिका वैरायटी मुझे बहुत बढ़िया लगी। इसका नाम बहुत ही अलग है। ये देखने में भी बहुत सुंदर है। मुझे उम्मीद है कि इसका टेस्ट भी अच्छा होगा।“

“वहां पर जो आम की वैरायटी है। उसकी खुशबू बहुत अच्छी है। यहां पत्थर आम बहुत बहुत ही अलग लगा”

-अर्थांस मौर्या

महोत्सव में आखिरी दिन अव्यवस्था भी नजर आई। आमों की लूट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में लोगों को डिस्पले पर रखे गए आमों को लूटते हुए देखा जा सकता है। ये कुछ ही सेकेंड में आम से भरी टेबलें खाली हो गईं। आमों की लूट में क्या महिलाएं, क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, जिसे जहां मौका मिला, जैसे मौका मिला वैसे ही आम लूट लिया। आम लूटने में कोई भी पीछे नहीं रहा। बता दें कि आम महोत्सव का आयोजन लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच किया गया था।

News Potli.
Clip & Share
“

— लखनऊ आम महोत्सव 2025: 800 किस्मों की खुशबू से महका आयोजन, आमों की लूट का वीडियो वायरल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
aam mahotsava viral videoLucknow mango festivalmango festivalmango festival viral videomodi mangoyogi mango
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs