News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान सरकार कराएगी 21 लाख दुधारू पशुओं का फ्री बीमा
एग्री बुलेटिन

राजस्थान सरकार कराएगी 21 लाख दुधारू पशुओं का फ्री बीमा

किसानों और पशुपालकों को दुधारू पशुओं की बीमारियों या असमय मृत्यु होने पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की शुरु

NP

Thamir·Correspondent·20 Feb 2025· 2 min read

राजस्थान सरकार कराएगी 21 लाख दुधारू पशुओं का फ्री बीमा

राजस्थान सरकार कराएगी 21 लाख दुधारू पशुओं का फ्री बीमा

किसानों और पशुपालकों को दुधारू पशुओं की बीमारियों या असमय मृत्यु होने पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार 21 लाख दुधारू पशुओं का बीमा कराएगी।

ये भी पढ़ें - यूपी में मक्के की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, सरकार प्रति कुंतल बीज पर 15000 रुपये दे रही है सब्सिडी

पशुपालकों के जोखिम को कम करने के लिए सरकार कई योजनाएँ लाती रहती है। इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने दुधारू पशुओं का बीमा कराने का फैसला लिया है। इस योजना के लागू होने से किसानों को अगर बीमारियों या असमय मौत होने पर तो उन्हें बीमा का फायदा मिलेगा। इस योजना के आने से किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

हाल ही में राजस्थान सरकार ने अपने 100 दिन पूरे होने पर जानकारी दी कि किसी भी बीमारी या असमय पशु की मौत होने पर पशुपालकों को उस पशु के बीमा पूरा मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा पशुपालकों को कोई भी बीमा राशि जमा नहीं करनी होगी।

ये भी पढ़ें -कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की बैठक में किसानों का विरोध, सोयाबीन-धान और MSP पर हुआ हंगामा

पशुपालक विभाग राजस्थान का कहना है कि इस योजना के तहत 21 लाख दुधारू पशुओं का फ्री बीमा करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह बीमा एक साल के लिए होगा। इस योजना के तहत गाय, भैंस, बकरी, ऊंट और भेड़ का फ्री बीमा होगा।

ये बीमा योजना नि:शुल्क है। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके लिए उन्हें एक रुपया भी नहीं देना है। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी पशुपालक केंद्र से संपर्क करें।

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान सरकार कराएगी 21 लाख दुधारू पशुओं का फ्री बीमा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
BimafarmerNews PotliRajsthan
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs