Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ फसलों का उत्पादन घटने का खतरा
एग्री बुलेटिन

राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ फसलों का उत्पादन घटने का खतरा

राजस्थान में खरीफ की बुवाई पिछले साल जैसी रही, लेकिन असमान बारिश से फसल उत्पादन घटने की आशंका है। भारी बारिश और सूखे के असर से चारे के दाम बढ़ गए हैं। बाजरा का रकबा स्थिर रहा, ग्वार घटा जबकि मूंग, कपा

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 सितंबर 2025· 3 min read

agricultureagriculture newskharif crop
राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ फसलों का उत्पादन घटने का खतरा

राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ फसलों का उत्पादन घटने का खतरा

राजस्थान में खरीफ की बुवाई पिछले साल जैसी रही, लेकिन असमान बारिश से फसल उत्पादन घटने की आशंका है। भारी बारिश और सूखे के असर से चारे के दाम बढ़ गए हैं। बाजरा का रकबा स्थिर रहा, ग्वार घटा जबकि मूंग, कपास और धान बढ़े। सोयाबीन और मोठ में कमी आई है। किसान रबी सीजन से कुछ नुकसान की भरपाई की उम्मीद कर रहे हैं, हालांकि बुवाई देर से होगी।

राजस्थान में खरीफ की बुवाई पूरी हो चुकी है और कुल रकबा लगभग पिछले साल जैसा ही रहा है।करीब 158 लाख हेक्टेयर। लेकिन इस बार उत्पादन घटने की संभावना जताई जा रही है। वजह है बारिश का असमान बंटवारा। जून और जुलाई में प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश हुई, फिर अगस्त में करीब 25 दिन तक बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। इसके बाद सितंबर की शुरुआत में फिर से भारी बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। इस उतार-चढ़ाव ने फसलों की वृद्धि पर बुरा असर डाला है।

खराब मौसम का असर
इस खराब मौसम का सीधा असर अब चारे की कीमतों पर दिखने लगा है। किसानों के मुताबिक, पहले जो चारा पंजाब से ₹6 प्रति किलो मिलता था, वह अब ₹8-9 प्रति किलो बिक रहा है। यानी चारे की कमी से पशुपालकों की लागत बढ़ गई है। किसान संगठनों का कहना है कि सरकारी आंकड़े पूरी तस्वीर नहीं दिखा रहे हैं, क्योंकि उनमें वे इलाके शामिल नहीं हैं जहां पूरी फसल बर्बाद हो गई और किसान अब रबी सीजन की तैयारी कर रहे हैं।

किस फसल की कितनी हुई बुवाई
फसलों की बात करें तो, राजस्थान में बाजरा का क्षेत्रफल लगभग समान रहा है – 43.15 लाख हेक्टेयर। लेकिन ग्वार 10% घटकर 24.51 लाख हेक्टेयर रह गया है। वहीं, मूंग 2% बढ़कर 23.58 लाख हेक्टेयर हो गई है। कपास में 21% बढ़त (6.29 लाख हेक्टेयर), धान में 15.4% (3.44 लाख हेक्टेयर), उड़द में 5% (3.13 लाख हेक्टेयर), मक्का में 1.5% (9.85 लाख हेक्टेयर) और ज्वार में 2.7% (6.57 लाख हेक्टेयर) की वृद्धि हुई है। दूसरी ओर, सोयाबीन 8.9% घटकर 9.83 लाख हेक्टेयर और मोठ 4.4% घटकर 9.08 लाख हेक्टेयर रह गया है।

ये भी पढ़ें - मध्यप्रदेश, राजस्थान और यूपी के 1.21 लाख किसानों को मिलेगा अफीम खेती का लाइसेंस

लगातार सामान्य से ज्यादा बारिश
बारिश के आंकड़े देखें तो स्थिति और साफ हो जाती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान में जून से सितंबर तक लगातार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। जून में 128% ज्यादा, जुलाई में 79% ज्यादा, अगस्त में 15% ज्यादा और सितंबर के पहले 12 दिनों में तो 159% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

रबी सीजन की चिंता
किसान नेताओं का कहना है कि खरीफ की फसल का नुकसान तो हो चुका है, लेकिन उम्मीद है कि रबी सीजन कुछ राहत देगा। हालांकि, ज्यादा बारिश और पानी भराव की वजह से रबी बुवाई में थोड़ी देरी हो सकती है। इसके बावजूद किसान तैयारी में जुट गए हैं ताकि आने वाले मौसम में बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ फसलों का उत्पादन घटने का खतरा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs