News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान के किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए मिल रही है 60% की सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

राजस्थान के किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए मिल रही है 60% की सब्सिडी

राजस्थान के किसानों को सोलर पंप लगाने पर प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत 60% की सब्सिडी दी जा रही है। जिन किसानों के पास बिजली कनेक्शन नहीं है, उनके लिए यह योजना फायदेमंद स

NP

Thamir·Correspondent·15 Feb 2025· 2 min read

राजस्थान के किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए मिल रही है 60% की सब्सिडी

राजस्थान के किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए मिल रही है 60% की सब्सिडी

राजस्थान के किसानों को सोलर पंप लगाने पर प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत 60% की सब्सिडी दी जा रही है। जिन किसानों के पास बिजली कनेक्शन नहीं है, उनके लिए यह योजना फायदेमंद साबित हो सकती है। किसानों को सिंचाई के लिए डीजल और अन्य वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है , जो काफी खर्चीला होता है ।

ये भी पढ़ें - CIA ने कहा कम पैदावार से 2024-25 सीज़न में कपास उत्पादन पर असर पड़ेगा

बीकानेर जिले के किसानों को इस योजना के तहत 3, 5 और 7.5 HP क्षमता वाले स्टैंडअलोन सोलर पंप प्लांट पर अनुदान मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, और आवेदन फरवरी के अंत तक करना अनिवार्य है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास न्यूनतम 0.4 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए। वहीं, अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों के लिए 3 और 5 HP पंप के लिए न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को…कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

किसानों को इस योजना के तहत 60% तक सब्सिडी मिलेगी, जिसमें 30% केंद्रीय मद और 30% राज्य मद से दिया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों को राज्य मद से 45,000 रुपये अतिरिक्त अनुदान मिलेगा।

किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, भूमि की जमाबंदी या पासबुक की फोटोकॉपी, सिंचाई जल स्रोत की ऑनलाइन स्व-घोषणा और विद्युत कनेक्शन न होने का शपथपत्र प्रस्तुत करना होगा।

इस योजना का फायदा लेने के लिए किसान राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान के किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए मिल रही है 60% की सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews PotliRajsthansolar pumpssubsidysubsidy for installing solar pumps
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs