Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी सीजन 2025-26 के लिए उर्वरकों पर सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

रबी सीजन 2025-26 के लिए उर्वरकों पर सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2025–26 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दी है। यह योजना 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी और इस पर लगभग

NP

Pooja Rai· Correspondent

29 अक्टूबर 2025· 2 min read

agriculture newsFertilizerkheti kisani
रबी सीजन 2025-26 के लिए उर्वरकों पर सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी

रबी सीजन 2025-26 के लिए उर्वरकों पर सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2025–26 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दी है। यह योजना 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी और इस पर लगभग ₹37,952 करोड़ खर्च होंगे। सरकार का उद्देश्य किसानों को डीएपी और एनपीके जैसे उर्वरक सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना है ताकि खेती की लागत कम हो सके। बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बावजूद यह सब्सिडी किसानों को राहत देने का काम करेगी।

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2025–26 के लिए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दी गई है। यह सब्सिडी 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इस योजना पर सरकार लगभग 37,952 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जो खरीफ सीजन की तुलना में करीब 736 करोड़ रुपये अधिक है।

किसानों को सस्ती दरों पर मिलेंगे उर्वरक
सरकार के इस कदम से किसानों को अब डाई अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और एनपीके जैसी खादें पहले से सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। इसका मकसद है कि रबी सीजन के दौरान किसानों को उर्वरक की कोई कमी न हो और खेती की लागत कम बने।

ये भी पढ़ें - कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए मटर की 5 अगेती किस्में

अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बावजूद किसानों को राहत
बीते कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों और कच्चे माल की कीमतें बढ़ी हैं। ऐसे में सरकार ने किसानों पर इसका असर न पड़े, इसलिए सब्सिडी दरों को युक्तिसंगत बनाया है। इसके तहत देशभर के किसानों को 28 तरह की फॉस्फेटिक और पोटाशिक खादें सस्ती दरों पर मिल सकेंगी।

2010 से जारी है पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना
सरकार 2010 से एनबीएस योजना चला रही है ताकि किसानों को समय पर और उचित दामों पर खाद उपलब्ध हो सके। रबी सीजन के लिए मंजूर हुई यह नई सब्सिडी किसानों की लागत घटाने और फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी सीजन 2025-26 के लिए उर्वरकों पर सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs