News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी 2025–26: चना-मसूर-सरसों की MSP पर खरीद को हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के PSS प्रस्तावों को मंजूरी
एग्री बुलेटिन

रबी 2025–26: चना-मसूर-सरसों की MSP पर खरीद को हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के PSS प्रस्तावों को मंजूरी

केंद्र सरकार ने रबी 2025–26 के लिए छत्तीसगढ़ के PSS प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत चना, मसूर और सरसों की MSP पर खरीद होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कृषि तैयारियों की

NP

Pooja Rai·Correspondent·21 Jan 2026· 2 min read

रबी 2025–26: चना-मसूर-सरसों की MSP पर खरीद को हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के PSS प्रस्तावों को मंजूरी

रबी 2025–26: चना-मसूर-सरसों की MSP पर खरीद को हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के PSS प्रस्तावों को मंजूरी

केंद्र सरकार ने रबी 2025–26 के लिए छत्तीसगढ़ के PSS प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत चना, मसूर और सरसों की MSP पर खरीद होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कृषि तैयारियों की सराहना की। इससे किसानों को उचित दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में चल रहे कार्यों और रबी सीजन 2025–26 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और केंद्र की योजनाओं को राज्य में और तेजी से लागू करने का आग्रह किया, ताकि किसानों को इन योजनाओं का अधिक लाभ मिल सके और उनकी आय में बढ़ोतरी हो।

रबी 2025–26 के PSS प्रस्तावों को हरी झंडी
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रबी मौसम 2025–26 के लिए प्रस्तुत प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। केंद्र सरकार ने PM-AASHA योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लिए चना, मसूर (दाल) और सरसों फसलों की MSP पर खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी 90 दिनों की अवधि के लिए दी गई है।

ये भी पढ़ें - चीनी उत्पादन में 22% की बढ़ोतरी, न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाने की मांग क्यों कर रही है ISMA?

MSP पर कितनी खरीद होगी?
चना (चना दाल): स्वीकृत खरीद: 63,325 मीट्रिक टन (25%)
MSP 2025–26: ₹58,750 प्रति मीट्रिक टन
कुल मूल्य: ₹372.03 करोड़

मसूर (दाल): स्वीकृत खरीद: 5,360 मीट्रिक टन (100%)
MSP 2025–26: ₹70,000 प्रति मीट्रिक टन
कुल मूल्य: ₹37.52 करोड़

सरसों: स्वीकृत खरीद: 3,020 मीट्रिक टन (25%)
MSP 2025–26: ₹62,000 प्रति मीट्रिक टन
कुल मूल्य: ₹18.72 करोड़

खरीद की तैयारियां पूरी
राज्य सरकार ने MSP पर खरीद के लिए PoS आधारित व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है।राज्य में 222 खरीद केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीनों का सफल परीक्षण किया जा चुका है। और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक कदम पूरे कर लिए गए हैं।छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि MSP पर प्रभावी खरीद व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, आय बढ़ेगी और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी 2025–26: चना-मसूर-सरसों की MSP पर खरीद को हरी झंडी, छत्तीसगढ़ के PSS प्रस्तावों को मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Agriculture Minister Ramvichar Netamagriculture newschhattisgarhMSPNews PotliprocurementPSSShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs