News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी 2024-25 मौसम के लिए 'बिहार राज्य फसल सहायता योजना' के तहत किसान 21 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन
एग्री बुलेटिन

रबी 2024-25 मौसम के लिए 'बिहार राज्य फसल सहायता योजना' के तहत किसान 21 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार सरकार के सहकारिता विभाग की ओर से चल रही "बिहार राज्य फसल सहायता योजना" के तहत खरीफ मौसम 2024 के लिए पात्र किसानों के आंकड़ों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. योजना के तहत सबसे अधिक आवेदन प

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Apr 2025· 3 min read

रबी 2024-25 मौसम के लिए 'बिहार राज्य फसल सहायता योजना' के तहत किसान 21 अप्रैल 2025 तक  कर सकते हैं आवेदन

रबी 2024-25 मौसम के लिए 'बिहार राज्य फसल सहायता योजना' के तहत किसान 21 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार सरकार के सहकारिता विभाग की ओर से चल रही "बिहार राज्य फसल सहायता योजना" के तहत खरीफ मौसम 2024 के लिए पात्र किसानों के आंकड़ों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. योजना के तहत सबसे अधिक आवेदन पूर्वी चंपारण जिले से मिले हैं, जहां करीब 9 लाख 59 हजार 502 किसानों ने आवेदन किया. इसके साथ ही रबी 2024-25 मौसम के लिए भी किसानों से आवेदन लिए जाने की शुरुआत हो चुकी है. आपको बता दें कि ‘बिहार राज्य फसल सहायता योजना’ के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2024 से 18 नवंबर 2024 तक चली, जिसमें राज्य भर से कुल 9,59,502 किसानों ने आवेदन किया.

सहकारिता विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रबी 2024-25 मौसम के लिए भी बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत किसानों से आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. जिसकी अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है. किसान समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं. बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत खरीफ सीजन में धान, मक्का, सोयाबीन, आलू, बैंगन, टमाटर और गोभी पर सब्सिडी दी जाएगी. रबी मौसम में गेहूं, चना, मसूर, सरसों, गन्‍ना, प्याज आदि फसलें अधिसूचित की गई हैं. वहीं, मखाना को भी इस योजना में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है. इसके तहत सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र किसानों को उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में सहायता राशि का भुगतान सीधे किया किया जाता है.

ये भी पढ़ें - हरियाणा में बनेगा हाइड्रोपोनिक्स खेती के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

सबसे अधिक आवेदन पूर्वी चंपारण से
सहकारिता विभाग की ओर से जारी फसल सहायता योजना के तहत खरीफ 2024 के लिए चयनित पंचायतों में सबसे अधिक आवेदन, जहां पूर्वी चंपारण जिले से मिले. वहीं, भागलपुर से 86,554, सीतामढ़ी से 79,832 और भोजपुर जिले से 61,335 किसानों के आवेदन मिले हैं. जबकि सबसे कम आवेदन अरवल जिले से मात्र 15, रोहतास से 64, नवादा से 232 तथा बक्सर से 355 किसानों ने आवेदन किया. फसल उपज दर के आधार पर राज्य के 1061 ग्राम पंचायतों के 2,66,023 किसानों को योजना के तहत फसल सहायता के लिए पात्र पाया गया है. वहीं, विभागीय पोर्टल पर इन पात्र ग्राम पंचायतों की सूची अपलोड कर दी गई है और सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. वहीं, किसानों को अपने आवेदन से संबंधित भूमि दस्तावेज और स्वघोषणा पत्र पोर्टल या मोबाइल लिंक के माध्यम से अपलोड करना अनिवार्य किया गया है.

नहीं देना है कोई शुल्क या प्रीमियम
इस योजना के तहत किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क या प्रीमियम नहीं देना होता. वहीं, रैयत, गैर-रैयत और आंशिक रैयत किसान इस योजना में शामिल हैं. फसल क्षति की स्थिति में 20% तक हानि पर 7,500 रुपये प्रति हेक्टेयर (अधिकतम 2 हेक्टेयर पर 15,000 रुपये) तथा 20% से अधिक हानि पर 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर (अधिकतम 2 हेक्टेयर पर 20,000 रुपये) की सहायता राशि का प्रावधान है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी 2024-25 मौसम के लिए 'बिहार राज्य फसल सहायता योजना' के तहत किसान 21 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsBihar State Crop Assistance Schemekheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs