News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. योगी सरकार में किसानों को दी जा रही टेक्निकल जानकारी, 15 जिलों में 26 महिलाओं ने संभाली खेती किसानी की कमान
एग्री बुलेटिन

योगी सरकार में किसानों को दी जा रही टेक्निकल जानकारी, 15 जिलों में 26 महिलाओं ने संभाली खेती किसानी की कमान

यूपी में तकनीक आधारित कृषि विकास की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में योगी सरकार के सहयोग से राज्य के 62 जिलों में 450 अत्याधुनिक कंबाइन हार्वेस्टर किसानों को उपलब्ध कराए गए

Jayant Mishra

Jayant Mishra·Multimedia Journalist·25 Jun 2025· 3 min read

योगी सरकार में किसानों को दी जा रही टेक्निकल जानकारी, 15 जिलों में 26 महिलाओं ने संभाली खेती किसानी की कमान

योगी सरकार में किसानों को दी जा रही टेक्निकल जानकारी, 15 जिलों में 26 महिलाओं ने संभाली खेती किसानी की कमान

यूपी में तकनीक आधारित कृषि विकास की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में योगी सरकार के सहयोग से राज्य के 62 जिलों में 450 अत्याधुनिक कंबाइन हार्वेस्टर किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं। इन आधुनिक यंत्रों से न केवल किसानों को फसल कटाई में होने वाली अतिरिक्त मेहनत से राहत मिलेगी, बल्कि फसलों की क्षति भी काफी हद तक कम होगी।

लखनऊ, 25 जून। योगी सरकार का उद्देश्य पारंपरिक खेती को आधुनिक संसाधनों से जोड़ते हुए किसानों को विज्ञान व तकनीक आधारित कृषि पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कंबाइन हार्वेस्टर जैसी मशीनें एक साथ कटाई, थ्रेशिंग और साफ-सफाई का काम करती हैं, जिससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि उपज की गुणवत्ता और मात्रा में भी बढ़ोतरी होती है।

महिलाओं ने भी संभाली तकनीकी खेती की कमान
इस योजना में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है। राज्य के 15 जिलों में 26 महिला किसानों ने कंबाइन हार्वेस्टर जैसे आधुनिक यंत्रों की कमान संभाली है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। महिलाएं अब न केवल खेती कर रही हैं, बल्कि मशीनों के संचालन और प्रबंधन में भी दक्षता दिखा रही हैं।
ये महिलाएं आत्मनिर्भर कृषक योजना, समन्वित कृषि विकास और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसी सरकारी योजनाओं के तहत सशक्त बनी हैं।

महिला किसानों की भागीदारी वाले जिले
सिद्धार्थनगर, अमेठी, बस्ती, चित्रकूट, गोरखपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, महाराजगंज, पीलीभीत, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर और उन्नाव।

ये भी पढ़ें - यूपी के सभी 75 जिलों में 25.74 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: कृषि मंत्री

किसानों की आमदनी दोगुना करने का प्रयास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर बनें और उन्हें आधुनिक तकनीकों के जरिए कृषि कार्यों में दक्ष बनाया जाए। आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना और एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के माध्यम से किसानों को वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस प्रयास से उत्तर प्रदेश में कृषि कार्यों में एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है। इससे न केवल खेती आसान होगी बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार आने की संभावना है।

प्रदेश के 62 जिलों में इस तरह लिए गए कंबाइन हार्वेस्टर
बरेली 46, महाराजगंज 31, फतेहपुर 31, पीलीभीत 19, रामपुर 27, कानपुर देहात 8, अलीगढ़ 6, चंदौली 7, गाजीपुर 5, सिद्धार्थनगर 8, मिर्जापुर 2, फिरोजाबाद 6, एटा 6, झांसी 11, उन्नाव 16, गोरखपुर 10, मऊ 4, प्रतापगढ़ 10, संत कबीर नगर 18, अंबेडकरनगर 4, बुलंदशहर 2, मुरादाबाद 6, अयोध्या 1, बांदा 2, बाराबंकी 6, रायबरेली 7, बलिया 7, कानपुर नगर 8, हरदोई 16, कन्नौज 2, अमेठी 10, आजमगढ़ 4, वाराणसी 1, लखनऊ 3, शाहजहांपुर 15, सुल्तानपुर 7, चित्रकूट 4, लखीमपुर खीरी 15, कौशांबी 2, औरैया 3, जालौन 5, प्रयागराज 2, अमरोहा 1, मैनपुरी 9, गौतम बुद्ध नगर 1, मेरठ 2, इटावा 1, हाथरस 6, भदोही 1, जौनपुर 4, फर्रुखाबाद 1, मथुरा 3, सहारनपुर 3, बस्ती 4, देवरिया 4, हापुड़ 1, सीतापुर 1, सोनभद्र 1, ललितपुर 1, बिजनौर 1, कुशीनगर 1, हमीरपुर 1।

कुल - 450 हार्वेस्टर।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— योगी सरकार में किसानों को दी जा रही टेक्निकल जानकारी, 15 जिलों में 26 महिलाओं ने संभाली खेती किसानी की कमान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliuttar pradeshyogi governmentखेती किसानी
Jayant Mishra

About the Author

Jayant Mishra

Multimedia Journalist

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs