News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. योगी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज
एग्री बुलेटिन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब लघु और सीमांत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलेगा, जबकि बाकी ब्याज सरकार देगी। सहकारिता सम्मेलन में उन्हो

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Dec 2025· 4 min read

योगी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज

योगी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब लघु और सीमांत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलेगा, जबकि बाकी ब्याज सरकार देगी। सहकारिता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों की स्थिति अब मजबूत है, एम-पैक्स के जरिए सदस्यता और कारोबार बढ़ा है और सहकारिता प्रदेश में आत्मनिर्भरता व रोजगार का मजबूत माध्यम बन रही है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि अब उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (LDB) से किसानों को केवल 6 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा। पहले इस कर्ज पर किसानों को करीब 11.50 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था। बाकी ब्याज की राशि अब राज्य सरकार खुद वहन करेगी।
यह घोषणा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत की गई। मुख्यमंत्री यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन और यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 के उद्घाटन के दौरान की।

सहकारिता आत्मनिर्भरता की ताकत
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सहकारिता सिर्फ आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी भरोसे, समानता और आत्मनिर्भरता का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश में पहली बार सहकारिता मंत्रालय बना और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिली।उन्होंने बताया कि दुनिया की करीब एक-चौथाई सहकारी संस्थाएं भारत में हैं, जिनसे 30 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। बीते 11 वर्षों में तकनीक और डिजिटलीकरण से सहकारिता क्षेत्र ज्यादा पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है।

एम-पैक्स से बढ़ी सदस्यता और कारोबार
मुख्यमंत्री ने बताया कि एम-पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां) के जरिए किसानों और आम लोगों को जोड़ा गया।सितंबर से नवंबर 2025 के बीच 24 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। 43 करोड़ रुपये का शेयर कैपिटल जमा हुआ। वहीं जिला सहकारी बैंकों में 2 लाख नए खाते खुले और 550 करोड़ रुपये का डिपॉजिट बढ़ा है।उन्होंने कहा कि 2017 से पहले 16 जिला सहकारी बैंक डिफॉल्टर हो चुके थे, लेकिन अब सभी बैंक मुनाफे में और मजबूत हैं।

ये भी पढ़ें - रोजगार की गारंटी, पारदर्शिता की व्यवस्था: गांवों को नई ताकत देगा वीबी–जी राम जी

सहकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा
वर्ष 2024-25 में सहकारी बैंकों ने 162 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ कमाया।यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक को नाबार्ड से ‘ए’ श्रेणी का दर्जा मिला है और इसकी 40 शाखाएं चल रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी की पहचान “वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया” से होती थी, लेकिन अब प्रदेश “वन डिस्ट्रिक्ट, वन को-ऑपरेटिव बैंक” की ओर बढ़ रहा है।बलरामपुर में नया जिला सहकारी बैंक खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

एम-पैक्स को ब्याज मुक्त कर्ज
मुख्यमंत्री ने बताया कि एम-पैक्स को 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। इसे आगे 15 लाख रुपये तक बढ़ाने की तैयारी है।6760 एम-पैक्स को खाद के कारोबार के लिए ब्याज मुक्त कर्ज दिया गया।एम-पैक्स ने अब तक 6400 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 191 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।इसके अलावा 161 एम-पैक्स पर जनऔषधि केंद्र भी खोले गए हैं।

सहकारिता से रोजगार और विकास संभव
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि दुनिया में पूंजीवाद की सीमाएं सामने आ रही हैं और सहकारिता ही समावेशी विकास का रास्ता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता से जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय दोनों बढ़ाई जा सकती हैं।उन्होंने बांस से बनने वाले उत्पादों का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे रोजगार बढ़ेगा, जंगलों की कटाई रुकेगी और वैश्विक बाजार में अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने स्वागत भाषण दिया। एक्सपो में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी।इस मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, कई विधायक, एमएलसी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— योगी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
cooperative bankskisanNews Potliuttar pradeshyogi adityanath
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs