News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब लोमड़ी और सियार के हमले से मौत होने पर मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा
एग्री बुलेटिन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब लोमड़ी और सियार के हमले से मौत होने पर मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा

यूपी की योगी सरकार ने ग्रामीणों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब लोमड़ी और सियार के हमले से होने वाली मौत को भी राज्य आपदा घोषित कर दिया है। ऐसे में अब विक्टिम के परिवार वालों को चार लाख

Jayant Mishra

Jayant Mishra·Multimedia Journalist·24 Jun 2025· 2 min read

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब लोमड़ी और सियार के हमले से मौत होने पर मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब लोमड़ी और सियार के हमले से मौत होने पर मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा

यूपी की योगी सरकार ने ग्रामीणों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब लोमड़ी और सियार के हमले से होने वाली मौत को भी राज्य आपदा घोषित कर दिया है। ऐसे में अब विक्टिम के परिवार वालों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष और किसान और ग्रमीणों पर जंगली जानवरों के हमलों को देखते हुए सरकार कई कदम उठाए गए हैं। इनमें लोमड़ी और सियार के हमलों से मौत में होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा देना भी शामिल है। सरकार ने इन हमलों में मौतों को राज्य आपदा घोषित करते हुए मानव वन्य जीव संघर्ष की श्रेणी 2 में जगह दी है।

56 करोड़ में रेस्क्यू सेंटर बना रही है सरकार
उधर मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बाघ, तेंदुआ और अन्य हिंसक पशुओं से बचाव के लिए प्रदेश में मेरठ, पीलीभीत, महराजगंज और चित्रकूट में 56 करोड़ में रेस्क्यू सेंटर बना रही है। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में यह वन विभाग की महत्वपूर्ण पहल बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ें - यूपी के सभी 75 जिलों में 25.74 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: कृषि मंत्री

रेस्क्यू सेंटर के दो फायदे
वन विभाग प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बाघ, तेंदुआ, सियार जैसे बड़े मांसाहारी जीवों के वन क्षेत्र के समीप के गांवों और शहरों में आये दिन होने वाले संघर्ष को कम करने के लिए रेस्क्यू सेंटर बना रहा है। ये रेस्क्यू सेंटर मेरठ, पीलीभीत, महराजगंज और चित्रकूट में बनाये जा रहे हैं। जो क्रमशः पश्चिमी यूपी, तराई एवं अवध क्षेत्र और बुंदेलखण्ड में जंगलों से रिहाइश की ओर भागे हिंसक जानवरों को सेल्टर देगा। जिससे एक ओर इन वन्य जीवों को संरक्षण मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर वन क्षेत्रों के बफर एरिया और आस-पास रहने वाले ग्रामीणों को भी सुरक्षा मिलेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब लोमड़ी और सियार के हमले से मौत होने पर मिलेगा 4 लाख रुपए का मुआवजा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
cm yogi adityanathNews Potliuttar pradesh
Jayant Mishra

About the Author

Jayant Mishra

Multimedia Journalist

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs